फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   होदी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

होदी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
होदी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हौद पर ढक्कन लगाना भूला विभाग, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

भिवानी । गांव जताई में वाटर सप्लाई लाइन के लिए तीन साल पहले बनाए गए हौद ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने इन हौद पर आज तक ढक्कन लगाने की जहमत नहीं उठाई। खुले हौद की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। समस्या का हल न होने के विरोध में ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया की पिछले काफी समय से सड़क के साथ लगती हौदी का ढक्कन नहीं लगा हुआ जिसके कारण हर रोज घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि हौद के कारण बहुत से जानवरों की मौत हो चुकी है। कई बार प्रशासन व सरपंच को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। दो दिन पहले गांव के बुजुर्ग बीरसिंह हौद में गिरकर घायल हो गया । वहीं उन्होंने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर आगे हौद के कारण जान-माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुमित नागर, अमित नागर, बबलू, नीरज, बीरसिंह, अनिल नागर, रवि व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
हौद पर ढक्कन लगाने के काम को स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन दिक्कत यह है कि टेंडर के बावजूद किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। इसलिए इस काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, जेई
जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed