फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   521 farmers reached the market with 14,000 quintals of millet

Bhiwani News: 14,000 क्विंटल बाजरा के साथ मंडी पहुंचे 521 किसान, आवक हुई तेज

Tue, 08 Oct 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
521 farmers reached the market with 14,000 quintals of millet
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में मंगलवार को 14,000 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। 521 किसानों के मंडी में गेट पास काटे गए। वहीं, छह हजार क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई। मंडी में अब बाजरा की सरकारी खरीद तेज हो गई है।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में सुबह से ही किसान बाजरा की फसल लेकर पहुंचने लगे। दोपहर बाद तक भी किसानों को गेट पास दिए गए। कई किसान शाम तक मंडी पहुंचे, उन्हें भी भी किसान केंद्र से गेट पास दिए गए। अब तक जिला मुख्यालय की मंडी में करीब 35,000 क्विंटल से अधिक बाजरा की आवक हो चुकी है। वहीं करीब 18 से 20 हजार क्विंटल बाजरा खरीद हो चुका है।
विज्ञापन

खरीद के साथ ही मंडी से बाजरे का उठान भी शुरू हो गया है। लेकिन बाजरा की आवक तेज होने से किसानों को मंडी में फसल रखने की जगह भी कम पड़ने लगी है। काफी किसानों को तो अपना बाजरा आढ़तियों की दुकानों के आगे ही उतरना पड़ा। वहीं खुले प्लेटफार्म पर भी बाजरा की ढेरियां बढ़ने लगी। जबकि शेड के नीचे तो काफी सीमित जगह है, जहां पहले से ही बाजरा के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में मंगलवार को बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई है। नए किसानों की भी फसल आवक हो रही है। बाजरा की सरकारी खरीद के साथ ही उठान कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। किसानों को किसी तरह की खरीद में कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। -गुरुप्रकाश, प्रभारी, सरकारी खरीद एजेंसी, अनाज मंडी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed