फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गंदे पानी की सप्लाई से टंकी भी हुई खराब, टोंटी भी हो गई जाम

गंदे पानी की सप्लाई से टंकी भी हुई खराब, टोंटी भी हो गई जाम

Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
गंदे पानी की सप्लाई से टंकी भी हुई खराब, टोंटी भी हो गई जाम

विज्ञापन
भिवानी। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मेें लंबे समय से मुख्य पेयजल लाइन लीकेज की वजह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। एमपी की हिदायत के बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। शुक्रवार को गुस्साई महिलाओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मेनका गर्ग, अंजू, सुमित्रा देवी, शकुंतला, प्रियंका, शीला, मधु, रानीदेवी ने बताया कि गंदे पानी की वजह से घरों के अंदर बनी टंकी भी खराब हो गई हैं तो वहीं टोंटी भी जाम हो गई हैं। क्योंकि पानी के साथ कचरा भी घरों के नलों में टपकता है। गंदा पानी आर.ओ सिस्टम में भी साफ नहीं हो रहा है। जिसे पीकर बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। दूषित पानी की आपूर्ति से जलजनित बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि पिछले छह सात माह से पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अंदर पानी की मुख्य लाइन लीकेज हैं। रोजाना शाम को साढ़े पांच बजे जब पानी की सप्लाई आती है तो लाइन में लीकेज के कारण पानी का प्रेशर भी नहीं बन रहा है। जिसकी शिकायतें भी कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

नरेश गर्ग ने बताया कि करीबन 40 साल पहले पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा इस इलाके में पानी की लाइन डाली गई थी। इसके बाद इस लाइन की फिर किसी ने भी सुध नहीं ली। अब खस्ताहाल पेयजल की मुख्य लाइन कई जगहों से लीकेज हो चुकी है, जिसमें सीवरेज का पानी भी मिक्स होकर घरों में पहुंच रहा है। उनकी मांग है कि पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अंदर बदली जाए। उन्होंने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह के समक्ष भी मामला उठाया था, जिस पर सांसद ने संज्ञान लेते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को उनके सामने ही फोन पर जल्द से जल्द समस्या समाधान की बात कही थी। लेकिन पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने मौके का मुआयना तो कराया, मगर समस्या का समाधान नहीं किया। उनका यह भी आरोप है कि पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी पेयजल लाइन में लीकेज नहीं होने का दावा भी कर रहे हैं, जबकि सप्लाई के समय जमीन से पानी की धार फूटकर दूर तक पानी व्यर्थ में ही बह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 37
------------
तहसीलदार ने किए पॉलिथीन बेचने पर 30 हजार के चालान
भिवानी। डीसी के निर्देश पर चल रहे पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को तहसीलदार नरेश ने अपनी टीम के साथ बाजारों में जांच अभियान चलाया और छह दुकानदारों के करीब 30 हजार के चालान किए।

तहसीलदार नरेश ने दोपहर के समय अपनी टीम के साथ जांच अभियान चलाया। उन्होंने तीन दुकानदारों केेे तीन-तीन हजार, एक दुकानदार का 20 हजार का और दो दुकानदारों के पांच-पांच सौ के चालान किए। उन्होंने बताया कि शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाया जाएगा। प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानदार पॉलीथिन बेच रहे है जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed