फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भिवानी-रेवाड़ी ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चलने से रद्द रही

भिवानी-रेवाड़ी ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चलने से रद्द रही

Mon, 12 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-रेवाड़ी ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चलने से रद्द रही
भिवानी-रेवाड़ी ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चलने से रद्द रही 8 टे्रनें
विज्ञापन

भिवानी। रेवाड़ी-भिवानी रेल मार्ग पर ट्रैक के दोहरीकरण को लेकर रविवार को 8 यात्री गाडियां रद्द रहने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद वापस बस या फिर किसी अन्य साधन का सहारा लेना पड़ा। ट्रेनें रद्द रहने के कारण प्लेट फार्म नंबर दो व तीन पर पूरा दिन सन्नाटा छाया रहा। सबसे अधिक मुसीबत भिवानी से रेवाड़ी, रेवाड़ी वाया भिवानी से भटिंडा को जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।
भिवानी- रेवाड़ी रेलवे ट्रैक सिंगल होने से ट्रेनों के आवागमन में सालों से परेशानी हो रही है। इस मुसीबत से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे विभाग ने भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग पर रविवार को ट्रैक के दोहरीकरण का काम शुरू किया। इस कारण रेवाड़ी-फाजिल्का वाया भिवानी होकर जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द रही। इन ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर फाजिल्का जाने वाली ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को सुबह ठंड में निराश लौटना पड़ा। इसके बाद रेवाड़ी, हिसार, हांसी, सिरसा व भटिंडा जाने वाली ट्रेेने रद्द होने से इन रूट पर जाने वाले यात्री घंटों इंतजार के बाद निराश लौटे।
विज्ञापन

----
पूछताछ खिड़की पर लगी भीड़
ट्रेनें रद्द होने के कारण प्लेट फार्म नंबर दो व तीन पर सन्नाटा छाया रहा। इसके साथ ही पूछताछ खिड़की पर ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने वालों की भीड़ लगी रही। फाजिल्का, अलवर व भटिंडा जाने वाले यात्रियों के पास दूसरा विकल्प ना होने से सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। इन रूटों बसों की कमी होने से अनेक यात्रियों को तो स्टेशन पर ही आराम फरमाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुबह से कर रहा हूं टे्रन का
कस्बा कोसली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह कोसली से बस में किसी तरह भिवानी पहुंचा गया। उसे भटिंडा जाना था लेकिन यहां आकर पता चला कि ट्रेनें रद्द हैं। सुबह से बस का इंतजार कर रहा हूं?
फोटो : 54
बच्चों के साथ हो रहा हूं सुबह से परेशान
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे महेंद्रगढ़ निवासी श्रीकांत ने बताया कि उसे भटिंडा जाना था। भटिंडा जाने के लिए सुबह 7 बजे ही यहां आ गया था, लेकिन ट्रेन रद मिली। इसके बाद पता चला कि शाम साढ़े तीन बजे गंगानगर ट्रेन यहां से भटिंडा रवाना होगी तो यहां रुक गया। वह अपने बच्चों के साथ सुबह से ही परेशान है।
फोटो : 55
---
बस ना मिलने के कारण स्टेशन पर करना पड़ा विश्राम
कोटकपूरा पंजाब निवासी बृजलाल ने बताया वह अपने किसी काम से भिवानी आया हुआ था। उसे आज ही वापस कोटकपूरा जाना था, लेकिन इस रूट की ट्रेनें रद्द मिली। बस स्टैंड पर गया तो वहां भी बस नहीं मिल पाई। थक हार कर वापस स्टेशन पर रही आराम करने आ गया।

फोटो : 56
----
ये ट्रेने रहीं रद्द
गाड़ी संख्या--- ट्रेेन ------- समय
54787 भिवानी-रेवाड़ी 6: 40 प्रात:
54732 भिवानी- रेवाड़ी 9:40 प्रात:
54782 रेवाड़ी-भिवानी 11: 10
54721 रेवाड़ी- हिसार 12:15
54751 रेवाड़ी- भिवानी 15.10
54722 हिसार- रेवाड़ी 15:15
54783 भिवानी-रेवाड़ी 18:25
54788 रेवाड़ी-भिवानी 23:35
--
सोमवार को सभी ट्रेनें सुचारू रूप से चलेगी। भिवानी-रेवाड़ी मार्ग लाइनों के दोहरीकरण का काम चलने के कारण एक दिन के लिए काम शुरू किया गया था। रविवार को 8 यात्री ट्रेनें रद्द रही हैं। सोमवार को सभी ट्रेनें ने सुचारू रूप से इन रूटों पर चलाई जांएगी।
- जेके गुप्ता, अधीक्षक रेलवे स्टेशन भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed