{"_id":"5a2ed6c74f1c1b156b8bba7d","slug":"51513019079-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट: केवल दिव्यांग को गृह जिले में मिलेगा परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट: केवल दिव्यांग को गृह जिले में मिलेगा परीक्षा केंद्र
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट: केवल दिव्यांग अभ्यर्थी को गृह जिले में मिलेगा परीक्षा केंद्र
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर- 2017 में इस बार केवल दिव्यांग (विजवल इंपायर्ड ब्लाइंड) एवं स्पेशल केस (हियरिंग एंड स्पीच इंपायर्ड, लोकोमोटिव इंपायर्ड, आर्थो) अभ्यर्थियों को ही गृह जिले में परीक्षा केंद्र अलॉट किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी अभ्यर्थी को गृह जिले में परीक्षा केंद्र अलॉट नहीं किया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र अलॉट होने के बाद किसी भी सूरत में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले के लगते जिले में ही परीक्षा केंद्र अलॉट किए जाएंगे, जिसके लिये अनुक्रमांक 15 दिसंबर तक जारी किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपनी अनुक्रमांक पर्ची एवं कंफर्मेशन पेज हर अवस्था में परीक्षा केंद्र पर जमा करवाना होगा।