फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   51 feet effigy of Ravana will be burnt in Hanuman Johri temple

Bhiwani News: हनुमान जोहड़ी मंदिर में होगा 51 फुट के पुतले का रावण दहन

Thu, 10 Oct 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
51 feet effigy of Ravana will be burnt in Hanuman Johri temple
दशहरा पर्व के लिए रावण के  पुतले को तैयार करते कारीगर।
भिवानी। विजय दशमी पर्व पर हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर के मेला मैदान में 51 फुट रावण व 45 फुट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में सान्निध्य महंत बालयोगी चरणदास महाराज का रहेगा।
विज्ञापन

पुजारी ध्यानदास महाराज ने बताया कि दहन के लिए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। ये पुतले चंद्रभान वर्मा की ओर से अपने सहयोगियों की मदद से बनाए जा रहे हैं। चंद्रभान वर्मा के पिता स्व. हीरालाल व उनके दादा स्व. सादीलाल भी यही काम करते थे। यह चंद्रभान की तीसरी पीढ़ी है जो रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पुजारी ध्यानदास महाराज ने कहा कि रावण दहन का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दूसरी तरफ हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज भी देश की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मौन व्रत व नवरात्र की विशेष साधना में बैठे हैं, जो दशहरे पर ही संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed