फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50 year old victim set himself on fire by sprinkling petrol in front of police station

Bhiwani News: 50 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस थाने के सामने पैट्रोल छिड़कर कर स्वयं को लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
50 year old victim set himself on fire by sprinkling petrol in front of police station
लोहारू पुलिस थाने के सामने पैट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले व्यक्ति की मदद को पहुंची पुलिस टीम से गुह - फोटो : Bhiwani
लोहारू (भिवानी)। लोहारू पुलिस थाने के सामने ही करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने वीरवार सुबह स्वयं को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। करीब आधे घंटे तक पीड़ित व्यक्ति और उसका परिवार मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन थाने से कोई पुलिसकर्मी कथित रूप से पीड़ित की मदद के बाहर नहीं आया।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बार घायल को नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित करीब 50 फीसदी से अधिक झुलसा हुआ था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार गांव बड़दु धीरजा निवासी महिला रेखा पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में अपने पति के चचेरे भाई की पत्नी के खिलाफ किसी प्लाट के मामले में मारपीट करने की शिकायत दी हुई थी। इसके लिए पुलिस ने गांव में जाकर तफ्तीश भी की थी और वीरवार को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया हुआ था। गांव के लोगों के साथ पुलिस की बातचीत चल रही है। जानकारी के अनुसार इसी दौरान रेखा का पति अपने बच्चों व पत्नी के साथ थाने से बाहर आ गया और बाहर आकर स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार सहित न्याय मांगने पहुंचे थे थाने
थाने में न्याय की गुहार लगाने आए व्यक्ति की जब ढंग से सुनवाई न हो तो पीड़ित के मन में उठने वाले दर्द की पराकाष्ठा क्या होती है, उसका एक जीवंत मामला वीरवार को लोहारू थाने के सामने देखने को मिला। बड़दु धीरजा का सुरेंद्र और उसकी पत्नी रेखा अपने बच्चों के साथ लोहारू पुलिस थाने में न्याय मांगने पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ-साथ गांव के अनेक लोग भी मौजूद थे। सुरेंद्र और उसका परिवार कथित रूप से बिलखते हुए यह कहकर थाने से बाहर आ गया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। बाद में सुरेंद्र ने थाने के सामने ही स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर स्वयं को आग लगा ली। सुरेंद्र और उसकी पत्नी की बचाओ बचाओ की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास दुकानदारों ने पानी और कंबल डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सुरेंद्र आग में गंभीर रूप से झुलस चुका था। करीब आधे घंटे तक सुरेंद्र, उसकी पत्नी रेखा और उसके बच्चे सहायता के लिए चिल्लाते रहे लेकिन थाने में मौजूद कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर कॉल किए जाने के बाद महज दस मिनट में ही उनकी गाड़ी वहां पहुंच गई और घायल सुरेंद्र को निजी वाहन से लोहारू सीएचसी पहुंचाया। पुलिस थाने के सामने करीब आधे घंटे तक मानवता को शर्मसार होते देखा गया और लोग पुलिसकर्मियों को कोसते नजर आए।
बड़दु धीरजा गांव का सुरेंद्र करीब 50 फीसदी से अधिक झुलसा हुआ था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल भिवानी के लिए रेफर किया गया है। उसकी हालत ठीक है। - डॉ. गौरव चतुर्वेदी, एसएमओ, लोहारू सीएचसी।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घायल सुरेंद्र सिंह को भिवानी रेफर किया गया है। उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विद्यानंद, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed