फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50-year-old mason dies in road accident

Bhiwani News: सड़क हादसे में 50 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत

Tue, 06 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
50-year-old mason dies in road accident
बवानीखेड़ा। गांव किरावड़ निवासी 50 वर्षीय राजमिस्त्री की शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की बेटी की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किरावड़ निवासी 50 वर्षीय गिरधारी राजमिस्त्री का कार्य करते थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से लगभग 400 मीटर दूर किरावड़–तोशाम मार्ग पर बैठे हुए थे। इसी दौरान तोशाम की ओर से किरावड़ की तरफ आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गिरधारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना एक राहगीर ने गांव के सरपंच सुरेश कुमार को दी जिसके बाद सरपंच ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश स्वयं मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। इस संबंध में मृतक की 23 वर्षीय बेटी कनिका ने बवानीखेड़ा पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तोशाम–किरावड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किरावड़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की बेटी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed