फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50 more corona positive found in single day in Bhiwani.

शादी समारोह में जाने, संक्रमितों के संपर्क से एकदम से बढ़े मरीज, एक दिन में 50 और पॉजिटिव

Thu, 09 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
50 more corona positive found in single day in Bhiwani.
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में भी खुलकर लापरवाही सामने आ रही है। लोग शादी समारोह में जा रहे हैं। वहीं बाजारों में भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जिले में लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वीरवार को 50 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें 13 लोहड़ बाजार क्षेत्र से हैं। ये अधिकतर शादी समारोह में गए थे। 50 में से 48 पॉजिटिव ऐसे हैं जो पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। यानी लापरवाही महंगी पड़ी। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 610 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 173 हैं। वीरवार को 14 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए। जिले में अब तक 433 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सामने आए 50 संक्रमितों में लोहड़ बाजार से 13, एलआईसी कार्यालय और नाथुवास से चार-चार, नया बाजार, देवराला, सेक्टर-23, देवनगर, मनान पाना, सेक्टर-13, तोशाम, बवानीखेड़ा से दो-दो, गांव मित्ताथल, रेलवे कॉलोनी, गांव दिनोद, सामान्य अस्पताल, गारनपुरा, पटेल नगर, कीर्ति से एक-एक शामिल हैं। वीरवार को भी 230 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

इस तरह बने कोरोना रोगी
- शादी समारोह से लौटे बुजुर्ग दंपती मिले पॉजिटिव : नया बाजार में 72 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय उसकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों कलानौर के गांव सांगाहेड़ा से लोहड़ बाजार में शादी समारोह में आए थे और अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मित्ताथल में युवक मिला पॉजिटिव: गांव मिताथल से 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- शादी से लौटे नवदंपती मिले पॉजिटिव : गांव देवराला में नवदंपती 24 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय उसकी पत्नी रोगी मिले हैं। दोनों एक जुलाई को रेलवे स्टेशन के नजदीक रोहतक में शादी समारोह में गए थे।
- व्यक्ति के बाद बेटा और पड़ोसन मिले रोगी : सेक्टर-23 से दो नए कोरोना रोगी मिले। इनमें 15 वर्षीय किशोर है। उसका पिता पहले से संक्रमित है। एक 45 वर्षीय महिला है। उसका पड़ोसी कोरोना रोगी आ चुका है।
- 10 वर्षीय बच्चा मिला पॉजिटिव : कीर्र्ति नगर से एक 10 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। बच्चे का पिता निजी टेक्सटाइल मिल में कार्य करता है। इसकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- महिला व बच्ची मिली पॉजिटिव : देवनगर में 30 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव मिली है। दोनों एक ही परिवार है और इनके परिवार के सदस्य मजदूरी करने जाते है।
- छात्र मिला पॉजिटिव : रेलवे कालोनी से 23 वर्षीय छात्र पॉजिटिव मिला है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- कांस्टेबल मिला पॉजिटिव: सेंट्रल जेल हिसार में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गांव दिनोद निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमित हुआ है। वह एक जुलाई को भिवानी आया था।
- एलआईसी कार्यालय से चार पॉजिटिव : एलआईसी कार्यालस से चार लोग रोगी मिले हैं। इनमें 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पड़ोसी के संपर्क में आया था। 53 वर्षीय व्यक्ति दादरी के एलआईसी कार्यालय में कार्य करता है। उसका निवास स्थान गांव जाटू लुहारी है और वह गांव से प्रतिदिन आता-जाता है। 35 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पहले रोहतक गया था और इसकी पब्लिक डिलिंग रहती है। 36 वर्षीय व्यक्ति है इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और इसकी भी पब्लिक डिलिंग रहती है।
- चिकित्सक मिला पॉजिटिव : सामान्य अस्पताल से 25 वर्षीय चिकित्सक पॉजिटिव मिला है। वह डीसी कॉलोनी में रहता है। चिकित्सक की ड्यूटी सामान्य अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में है।
- आर्मी का जवान संक्रमित : गांव गारनपुरा से 32 वर्षीय आर्मी के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मेघालय से भिवानी 5 जुलाई को आया था।
- शादी पड़ी महंगी, 10 लोग संक्रमित : वीरवार को लोहड़ बाजार से 11 वर्षीय बच्चे, 27 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय पुजारी और उसकी 60 वर्षीय पत्नी, 54 वर्षीय व्यक्ति, 77 वर्षीय महिला, 74 वर्षीय व्यक्ति, 74 वर्षीय महिला समेत 10 लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी 27 से 29 जून तक शादी समारोह में गए थे। 72 वर्षीय व्यक्ति, उसका बेटा 41 वर्षीय व उसकी पत्नी 39 वर्षीय व उसके बेटे 12 वर्षीय व आठ वर्षीय है। इनकी जैन चौक में गिफ्ट शॉप की दुकान है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। 30 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। 26 वर्षीय निजी बैंक का कर्मचारी संक्रमित मिला है। वह नया बाजार का रहने वाला है। युवक फरीदाबाद में नौकरी करता है।
- डब्ल्यूसीडीपीओ और सीआरपीएफ का जवान मिले पॉजिटिव : मनान पाना से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 57 वर्षीय महिला जो कि तोशाम में डब्ल्यूसीडीपीओ के पद पर है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। 30 वर्षीय व्यक्ति सीआरपीएफ में नौकरी करता है। यह करीब दो सप्ताह पहले भिवानी आया और पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया है।
- यूक्रेन से आया छात्र मिला पॉजिटिव : पटेल नगर से 18 वर्षीय युवा पॉजिटिव आया है। यह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
- कर्मचारी और छात्रा मिली पॉजिटिव : सेक्टर-13 से दो पॉजिटिव आए हैं। 48 वर्षीय व्यक्ति जो कि सोशल वेलफेयर कार्यालय में कार्य करता है। वह किसी पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 23 वर्षीय लड़की गुरुग्राम में पढ़ाई करती है और 29 जून को अपने घर आई थी।
- नाथुवास से चार पॉजिटिव : गांव नाथुवास से चार और पॉजिटिव आए है। इनमें 47 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवक है। ये चारों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
- वार्ड सर्वेंट और रिटायर्ड कर्मी मिले पॉजिटिव : तोशाम में दो पॉजिटिव आए हैं। 52 वर्षीय महिला गांव खरकड़ी माखवान से है। यह एसडीएम कार्यालय तोशाम में वार्ड सर्वेंट है। वहीं 51 वर्षीय व्यक्ति तोशाम की मनसा कॉलोनी से है। यह एयरफोर्स से रिटायर्ड है और 11 जून को दिल्ली से अपने घर आया था।
- बवानीखेड़ा में दो पॉजिटिव : बवानीखेड़ा के वार्ड-13 से 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भिवानी के निजी अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व दवाई लेने गई थी। वार्ड-10 वासी 25 वर्षीय युवक जो मुथूट फाइनेंस बैंक घंटाघर चौक में नौकरी करता है। उसकी पब्लिक डिलिंग रहती है।

लापरवाही में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। मास्क लगाए, सामुदायिक दूरी का पालन करें। अब तक 610 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिनमें से 433 ठीक हो चुके हैं। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed