फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   5 people die in corona, 8 new positive found, doctors

कोरोना से पांच की मौत, आठ नए संक्रमित मिले

Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
5 people die in corona, 8 new positive found, doctors
भिवानी। कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 611 पहुंच गया है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के महज आठ नए मामले सामने आए हैं। जोकि जून के सबसे कम संक्रमित केस है। वहीं 60 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 279 सक्रिय केस है, जिनमें से 93 शहरी और 186 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 650 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट वीरवार दोपहर तक आएगी। वही जिले के 345 सैंपल अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 303559 सैंपल की जांच की हैं। जिनमें से 22161 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 21271 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 611 की मौत हो गई। जिले में फिलहाल 279 सक्रिय केस हैं। जिनमें से 93 मरीज शहरी और 186 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले की सीएचसी जमालपुर क्षेत्र में महज 10 कोरोना संक्रमित केस हैं। वही बुधवार जून माह के सबसे कम केस सामने आए हैं। ऐसे में उम्मीद है जिला जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्त होगा।
विज्ञापन

जून में कोरोना संक्रमण की स्थिति:
दिनांक संक्रमित ठीक हुए मौत
1 जून 57 266 06
2 जून 25 199 06
3 जून 33 158 06
4 जून 15 74 06
5 जून 20 80 05
6 जून 14 41 05
7 जून 52 85 04
8 जून 56 56 05
9 जून 8 60 05
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 35
कैरू 24
लोहारू 23
मानेहरू 27
मीरान 35
तोशाम 26
जमालपुर 16
62 संक्रमित अस्पताल में आइसोलेट
कोरोना संक्रमण के फिलहाल 279 सक्रिय केस हैं जिनमें से महज 62 केस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 216 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिनमें जिला सामान्य अस्पताल 19, दिल्ली में दो हिसार में 19, पीजीआईएमएस रोहतक में नौ, झज्जर में एक, राजगढ़ में एक, गुरुग्राम में दो, मेवात में एक, लाइफ लाइन अस्पताल में दो, तोशाम में एक, चुघ अस्पताल में दो, लोहानी में एक, अन्य अस्पताल में दो और एक मरीज के उपचाराधीन की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
कोरोना संक्रमण से गांव मंढ़ोली खुर्द से 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रोहनात से 46 वर्षीय व्यक्ति, किरोड़ीमल कॉलोनी से 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव तिगड़ाना से 55 वर्षीय व्यक्ति सहित गांव सुई से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

वर्जन::
बुधवार को कोरोना संक्रमण के महज आठ केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। इस समय लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। कोरोना के लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed