फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   5 people die in corona, 56 new positive found, doctors sampling

कोरोना से पांच की मौत, 56 नए संक्रमित मिले

Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
5 people die in corona, 56 new positive found, doctors sampling
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा 606 पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं और 56 केस ही ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल 336 सक्रिय केस हैं, इनमें से 110 शहरी और 226 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने मंगलवार को 600 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। जिले में 326 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से गांव प्रेमनगर से 64 वर्षीय व्यक्ति, हालुवास गेट से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव नाथुवास से 66 वर्षीय व्यक्ति, गोठड़ा से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और गांव धनाना से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी के अनुसार संक्रमण की जानकारी
सीएचसी संक्रमित
धनाना 42
कैरू 25
लोहारू 32
मानेहरू 30
मीरान 40
तोशाम 28
जमालपुर 29
336 में से महज 92 मरीज है अस्पताल में उपचाराधीन
जिले में कोरोना संक्रमण के अधिकतर मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में 336 सक्रिय मरीजों में से 243 होम आइसोलेट हैं और 92 अस्पताल में दाखिल हैं। जिला सामान्य अस्पताल में 24, दिल्ली में छह, हिसार में 27, पीजीआईएमएम रोहतक में 10, झज्जर में दो, राजगढ़ में दो, चंडीगढ़ में एक, गुरुग्राम में तीन, मेवात में एक, जांगड़ा अस्पताल में एक, लाइफलाइन अस्पताल में तीन, तोशाम में दो, स्पेश अस्पताल में एक, चुघ अस्पताल में दो, लोहानी में एक, लोहारू में दो, अन्य अस्पताल में तीन और एक मरीज की सूचना लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसके प्रति अब अधिक सतर्कता आवश्यक है। नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए मास्क लगाएं और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं। आपस में उचित सामुदायिक दूरी बनाए और कोरोना के लक्षण होने पर चिकित्सक से चेकअप करवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed