फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   482 students took admission in ITI, more interest in COPA trade

Bhiwani News: आईटीआई में 482 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, कोपा ट्रेड में अधिक रुझान

Mon, 22 Jul 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
482 students took admission in ITI, more interest in COPA trade
भिवानी। आईटीआई में केवल उन्हीं विद्यार्थियों का दाखिला किया जा रहा है। जिन्होंने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान दस्तावेज और फार्म सही भरे हैं। इसके लिए आईटीआई में दाखिला कमेटी गठित की गई है जो प्रार्थियों द्वारा आवेदन फार्म में अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों को मूल प्रमाण पत्रों से मिलान और दाखिला के लिए योग्यता की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के दौरान जिन विद्यार्थियों को दाखिला के लिए सीट वेरीफाई किया गया है उनको ही वैध माना जाएगा। सीट आवंटित हो जाने के बाद अगर विद्यार्थी दाखिला नहीं लेते हैं तो उसे अगली काउंसिलिंग में दाखिला लेने से वंचित कर दिया जाएगा। आईटीआई में अब तक 482 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया है।
विज्ञापन

दरअसल, आईटीआई में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग का तीसरा राउंड चल रहा है। आईटीआई प्रशासन की ओर से दाखिले से संबंधित आदेश जारी किए गए है। इनमें कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और उनके दस्तावेज एवं फॉर्म में अगर कोई गलती पाई जाती है तो उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा। केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दाखिला की अनुमति दी जाएगी जिनके द्वारा ऑनलाइन जमा करवाए गए दस्तावेज बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान अगर किसी विद्यार्थी को सीट आवंटित की जाती है, परंतु वह दाखिला नहीं लेता है तो उसे अगली काउंसिलिंग में दाखिला नहीं दिया जाएगा। अगली काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए छात्र को 500 रुपए और छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि ऑनलाइन भरनी पड़ेगी।
ऑनलाइन ही भरी जा रही है दाखिला फीस
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया फीस जमा करवाई जा रही है। सरकारी संस्थानों में प्रार्थी द्वारा ऑफलाइन फीस देने का प्रावधान नहीं है। वह ऑनलाइन ही फीस जमा करवा सकते हैं। इसलिए सभी संस्थाओं में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन फीस भरी जा रही हैं।

कोपा में विद्यार्थियों का सबसे अधिक रुझान
आईटीआई में अब तक 482 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा अधिक रुझान विद्यार्थियों का कोप यानी कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक में देखने को मिल रहा है। इसमें अब तक 56 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। इसके बाद सबसे अधिक इलेक्ट्रीशियन में 40, वेल्डर में 38, स्टेनो हिंदी में 37, मशीनिस्ट में 24, लिथो में 15, ट्रैक्टर मेकर में 29, प्लंबर में 29, टर्नर में 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि अन्य ट्रेड में अभी तक कम दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed