फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   450 people got their family ID mistakes corrected

Bhiwani News: अंतिम दिन 450 लोगों ने ठीक करवाई फैमिली आईडी की गलतियां, अब बुजुर्गों की पेंशन संबंधी दूर हुई दिक्कत

Tue, 07 May 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
450 people got their family ID mistakes corrected
भिवानी में फैमिली आईडी में त्रुटियों को ठीक करवाते लोग। 
भिवानी। सोमवार को अंतिम दिन भी नगर परिषद कार्यालय में परिवार पहचान पत्र में गलतियों को दुरुस्त करने के लिए शिविर जारी रहा। अंतिम दिन फैमिली आईडी में गलतियों के ज्यादातर मिले-जुले मामले आए। इनमें लगभग 150 बुढ़ापा पेंशन समेत 450 से शहरवासियों ने जानकारियों को अपडेट करवाया। सोमवार को फैमिली आईडी में गलतियां दुरुस्त करवाने का अंतिम दिन था।
विज्ञापन

दरअसल, मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की तरफ से नगर परिषद कार्यालय में परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करने के लिए तीन दिनों तक स्पेशल कैंप का आयोजन किया। तीन दिनों में कुल एक हजार के लगभग शहरवासियों ने फैमिली आईडी में जानकारियों को अपडेट करवाया। इसमें सबसे ज्यादा मामले बुढ़ापा पेंशन में आयु से संबंधित जानकारियों को अपडेट करवाने के आए।
विज्ञापन

वहीं बच्चों की उम्र से संबंधित व आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाकर फैमिली आईडी में नाम अपडेट करवाए गए। शादी के बाद लड़की को ससुराल की फैमिली आईडी में जोड़ने के लिए पहले दिए गए मोबाइल नंबर से अलग मोबाइल नंबर जोड़े गए। जिस भी किसी फैमिली आईडी में सिग्नेचर करके अपलोड नहीं किया था। उन्हें दोबारा से सिग्नेचर करके अपनी फैमिली आईडी अपलोड करवाया गया। फैमिली आईडी को दुरुस्त करने का सोमवार को अंतिम दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को फैमिली आईडी में गलतियां दुरुस्त करवाने का अंतिम दिन था। नगर परिषद कार्यालय में तीन दिन तक फैमिली आईडी में गलतियां ठीक करने के लिए स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया। तीन दिनों में एक हजार के आसपास शहरवासियों की फैमिली आईडी में जानकारियां अपडेट की गईं। - हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed