फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   45 employees transferred from Bhiwani Roadways Depot

Bhiwani News: भिवानी रोडवेज डिपो से अन्य डिपो में 45 कर्मचारियों का हुआ तबादला

Tue, 06 May 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 May 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
45 employees transferred from Bhiwani Roadways Depot
भिवानी शहर का सामान्य बस अड्डा। 
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। पहले से ही कर्मचारियों का टोटा झेल रहे भिवानी रोडवेज डिपो पर अब दोहरी मार पड़ गई है। भिवानी डिपो से अन्य डिपो में 45 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जबकि बदले में डिपो को मात्र 28 कर्मचारी मिले हैं।
इसके कारण डिपो में कर्मचारियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं लोहारू सब डिपो को भिवानी डिपो से जोड़े जाने के बाद क्लर्क स्टाफ पर पहले से ही काम का दबाव बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इसके कारण भिवानी डिपो से क्लर्क, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, यार्ड मास्टर व मेकेनिकों का तबादला किया गया था। लेकिन विभाग की ओर से बदले में आधा स्टाफ दिया गया है। सबसे ज्यादा क्लर्क श्रेणी में कर्मचारियों की कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी कम होने के कारण डिपो में कार्यरत कर्मचारियों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही, चैकिंग स्टाफ में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर कम होने के कारण बिना टिकट यात्रियों की समय पर पकड़ नहीं हो पा रही है।
पूरा भिवानी डिपो एक ही यार्ड मास्टर के सहारे चल रहा है। जबकि डिपो में यार्ड मास्टर के पदों की स्वीकृति सात है। ऐसे में समय पर काम होने के लिए कर्मचारियों ने क्लर्क स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर काफी बार पत्राचार भी किया जा चुका है।
----
लोहारू सब डिपो भिवानी से जोड़ने पर क्लर्कों पर बढ़ा काम का दबाव
करीब एक साल पहले लोहारू सब डिपो को दादरी डिपो से हटाकर भिवानी डिपो से जोड़ दिया था। इसके बाद से लोहारू सब डिपो के कर्मचारियों का काम भिवानी डिपो के कर्मचारियों पर आ गया था। ऐसे में पहले ही डिपो के क्लेरिकल स्टाफ पर काम का दबाव पहले से ही ज्यादा था। अब कर्मचारियों की बदली होने से कर्मचारियों के कार्य प्रभावित होने लगे है।

----
डिपो में से है कर्मचारियों की स्थिति
पद स्वीकृति तबादला में गए तबादले में आए
क्लर्क 31 24 17
सब इंस्पेक्टर 32 16 06
यार्ड मास्टर 07 01 01
------
हाल ही में सरकार की ओर से कर्मचारियों का तबादला किया गया है। तबादले में भिवानी डिपो से अन्य डिपो में ज्यादा कर्मचारी भेजे गए हैं। जबकि बदले में डिपो को कम कर्मचारी मिले हैं। कर्मचारी कम होने के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed