फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एडमिशन नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थी उतरे सड़क पर

एडमिशन नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थी उतरे सड़क पर

Thu, 13 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थी उतरे सड़क पर
एडमिशन नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थी उतरे सड़क पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रि-अपीयर, गैप ईयर विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं मिलने से शहर में प्रदर्शन कर रोष जताया। राजीव गांधी महिला कालेज व राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी बुधवार को प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपा।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भिवानी जिला कमेटी के बैनर तले उच्च शिक्षा विभाग की ओर से लगाई नई शर्तों के विरोध में विद्यार्थी सुबह कॉलेजों के बाहर एकत्रित हुए। यहां रोष जताने के बाद सभी जुलूस के रूप में शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजीव गांधी के ईशु, राजकीय महाविद्यालय के राकेश आलमपुर ने बताया कि इस सत्र में पूरे प्रदेश भर में जिन विद्यार्थियों की किसी भी कारण से प्रथम वर्ष में रि-अपीयर है उन्हें दूसरे वर्ष में दाखिला नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से विद्यार्थियों को एक बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों के भविष्य खतरे गए है। दाखिला नहीं होने के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव में है। यह फैसला सरासर विद्यार्थियों के भविस्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएफआई सरकार के इस तानाशाही फैसले की कड़ी निंदा करती है। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर इन फैसलों को रद्द नहीं किया गया तो विद्यार्थी लामबंद होकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सचिन, हेमंत, राहुल, अजय, विकास, दिपाली, सिमरन, सुशीला, मोनिका, मनीषा, पूजा, अशोक, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed