फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   41 percent of the officers and employees found absent in the investigation of the biometric attendance system portal

बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली पोर्टल की जांच में गैर हाजिर मिले 41 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
41 percent of the officers and employees found absent in the investigation of the biometric attendance system portal
लघु सचिवालय । - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकारी विभागों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति कितने गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह साढे़ नौ बजे तक भी विभिन्न 15 सरकारी विभागों के 41 फीसदी कर्मचारी कार्यालयों में नहीं पहुंचे थे या हाजिरी नहीं लगाई थी। यह खुलासा उपायुक्त कार्यालय की ओर से की गई बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली पोर्टल की जांच में हुआ है। अब गैर हाजिर मिले कर्मचारियों से 7 जुलाई शाम 4 बजे तक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उपायुक्त आरएस ढिल्लो के निर्देश पर अधीनस्थों ने बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली पोर्टल का निरीक्षण किया। जिसमें 15 विभागों के कर्मचारियों की सुबह साढे़ नौ बजे तक की उपस्थिति की जांच की गई। जांच में पाया कि 15 विभागों के करीब 497 कर्मचारियों में से 203 कर्मचारी गैर हाजिर हैं। वे कार्यालय में नहीं आए या हाजिरी नहीं लगाई। यानी 41 प्रतिशत कर्मचारी पोर्टल पर गैर हाजिर थे। अब सभी विभाग मुखियाओं को पत्र लिखकर गैर हाजिर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को अपना जवाब सात जुलाई की शाम चार बजे तक देना है।
विज्ञापन

इन कार्यालयों की जांच की गई
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए, उपमंडल अधिकारी भिवानी, तोशाम, लोहारू, सिवानी, नगराधीश कार्यालय, जिला परिवहन अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, सभी खंड के तहसीलदार, उप तहसीलदार कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, उप निदेशक कृषि विभाग कार्यालय, जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed