{"_id":"63ff8a49c080e74168020e34","slug":"400-people-including-sarpanch-panch-traveled-to-chandigarh-bhiwani-news-c-21-1-69686-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरपंच, पंच सहित 400 लोगों ने किया चंडीगढ़ कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरपंच, पंच सहित 400 लोगों ने किया चंडीगढ़ कूच
Wed, 01 Mar 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ जाने के लिए रवाना होते भिवानी जिला के सरपंच व जनप्रतिनिधि।
भिवानी। जिलेभर से चंडीगढ़ कूच के लिए सात खंडों से सरपंच, पंच सहित 400 लोग बुधवार सुबह निनाण बाइपास से रवाना हुए। उनके साथ देने जिला पार्षद प्रतिनिधि मोनू देवसर भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। जिले से चार बस और 30 से अधिक गाड़ियों में सरपंच व पंच चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
सरपंचों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सरंपचों ने निनाण बाईपास पर सरकार के खिलाफ करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की। जिला पार्षद प्रतिनिधि मोनू देवसर और गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने कहा कि पिछले दिनों सरपंचों की पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद सरपंचों ने चंडीगढ़ कूच का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास को रोकने का काम कर रही है। अगर ई टेंडरिंग का चक्कर न होता तो अब तक काफी विकास कार्य हो चुके होते हैं। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा प्रेमनगर, सरपंच जयभगवान, बजरंग धारेडृ, राजकुमार खरक कलां, सुरेंद्र तिगड़ाना, चांदवीर पुर्णूपरा, प्रदीप मानेहरू सहित अनेक सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर चंडीगढ़ कूच की। वहीं दूसरी ओर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामफल देशवाल व मास्टर जगरोशन ने कहा कि सरकार ने चंडीगढ़ में सरपंचों पर लाठी चार्ज किया है, जोकि निंदनीय है। सरकार इस मामले को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाए और सरपंचों के साथ वार्ता करे।