{"_id":"683f5685c4c528bd8209be31","slug":"40-women-arrived-for-sterilization-the-machine-was-found-faulty-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134961-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नसबंदी के लिए पहुंचीं 40 महिलाएं, मशीन खराब मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नसबंदी के लिए पहुंचीं 40 महिलाएं, मशीन खराब मिली
Wed, 04 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन की मशीन खराब होने पर रोष जतातीं आशा वर्कर व अन्य महिलाएं।
भिवानी। शहर के नागरिक अस्पताल में स्थित ऑपरेशन थियेटर में महिलाओं के लिए परिवार नियोजन ऑपरेशन करने की अचानक मशीन खराब हो गई।
मंगलवार को अस्पताल में आशा वर्करों सहित पहुंची 40 महिलाओं को परिवार नियोजन ऑपरेशन करने के लिए मना कर दिया गया। इस मौके पर आशा वर्करों व महिलाएं रोष जताते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी महिलाओं को चिकित्सकों की टीम के साथ तीन एंबुलेंस में बैठा कर तोशाम के सब डिविजनल अस्पताल भेजा।
बता दें कि शहर के नागरिक अस्पताल में आशा वर्करों के साथ महिलाएं परिवार नियोजन ऑपरेशन करवाने के लिए आती हैं। मंगलवार को भी आशा वर्करों के साथ लगभग 40 महिलाएं ऑपरेशन करवाने के लिए आई। इस दौरान अस्पताल में आने के बाद महिलाओं को पता चला कि मशीन खराब है। इसके बाद महिलाओं को अस्पताल प्रशासन की तरफ से वापस जाने के लिए बोला गया। लेकिन महिलाओं ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए रोष-प्रदर्शन किया। वहीं आशा वर्करों ने इस दौरान कामरेड ओमप्रकाश को फोन पर सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
कामरेड ओमप्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर महिलाओं के साथ प्रदर्शन करते हुए सिविल सर्जन व मेडिकल कॉलेज निदेशक से बात की। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य व मेडिकल कॉलेज निदेशक गीता को जानकारी दी। महिलाओं का कहना था कि वे दूर-दराज के गांवों से आती हैं। ऐसे में घर का कार्य छोड़ कर व खुद के पैसे खर्च कर अस्पताल पहुंची हैं। मशीन खराब होने की जानकारी पहले देनी चाहिए थी। वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए तीन एंबुलेंस का माध्यम से तोशाम के सब डिविजनल अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।