फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   40 percent wheat and 80 percent mustard soaked in rain in mandis

Bhiwani News: मंडियों में 40 फीसदी गेहूं और 80 फीसदी सरसों बारिश से भीगी

Wed, 03 May 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
40 percent wheat and 80 percent mustard soaked in rain in mandis
भिवानी। जिले की मंडियों में 40 फीसदी गेहूं और 80 फीसदी सरसों बारिश में भीग गई। इसे बचाने के लिए आढ़तियों के पास पर्याप्त तिरपाल तक नहीं है। मंडियों में सोमवार की बारिश में भीगा गेहूं अब सड़ने लगा है।
विज्ञापन

मंडियों में खुले में करीब 50 हजार टन सरसों अभी भी उठान के इंतजार में पड़ी है। वहीं 40 फीसदी गेहूं का उठान भी बाकी है। सरसों का 60 फीसदी उठान नहीं हुआ है। इसकी वजह से लगातार पांच दिन से भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। 30 अप्रैल के बाद से सरसों की सरकारी खरीद बंद पड़ी है। मंडियों से उठान में लगी ढुलाई ठेकेदारों की करीब 200 गाड़ियां लगी हैं, मगर अनलोडिंग धीमा होने से गाड़ी तीन दिन से फंसी पड़ी हैं।
विज्ञापन

भिवानी में अब तक 99110 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। लगातार पांच दिन से भिवानी में गेहूं की खरीद बंद है। अब तक 55 हजार टन गेहूं का उठान हुआ है। जबकि 44 हजार टन गेहूं का उठान बाकी है। जिले में एक लाख 21 हजार टन सरसों की खरीद हुई है। अब तक 50 हजार टन सरसों का उठान बाकी है। ऐसे में किसान मंडी पहुंच रहे हैं और गेट पास भी ले रहे हैं, मगर उनकी फसल की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। मंगलवार को भी तेज धूप नहीं खिली इस वजह से भीगा हुआ अनाज पूरी तरह से नहीं सूख पाया। ऐसा गेहूं लगातार दो दिन बाद अब सड़ने लगा है। इससे मंडी में भी बदबू फैल रही है। मंडियों में आढ़तियों की जिम्मेदारी है कि वे बारिश से फसल का बचाव करें, मगर उनके पास आवक के मुकाबले तिरपाल के न प्रबंध मिले न ही कोई व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनलोडिंग लेबर की कमी से फंसीं ढुलाई ठेकेदारों की गाड़ियां
ढुलाई ठेकेदारों का कहना है कि गोदामों में अनलोडिंग प्वाइंट बहुत कम हैं। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। यही वजह है कि मंडी से गेहूं व सरसों उठान कर गोदामों में पहुंचीं गाड़ियां तीन दिन से फंसी हुई हैं। इसकी वजह से उनका ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है और अनावश्यक बोझ उनकी जेब पर पड़ रहा है। ढुलाई के काम में करीब 200 से अधिक गाड़ियां लगी हैं। ज्यादातर तो गोदामों में खाली होने के इंतजार में ही खड़ी हैं।

खरीद हुई मगर नहीं हुई अभी तक सरसों की तुलाई और भराई
भिवानी की चारा मंडी में अब तक किसानों से खरीद की जा चुकी करीब 60 हजार क्विंटल सरसों की तुलाई और भराई तक नहीं हुई है। जो सरसों भरी जा चुकी है, उसका उठान भी चल रहा है। खुले आसमान के नीचे पड़ी सरसों पर कई बार बारिश भी पड़ी है। इससे उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। अधिकारियों का दावा है कि सरसों भराई का काम चल रहा है।

मंडियों में आढ़तियों को फसल खरीद का लाइसेंस देते समय नियम व शर्तें निर्धारित होती हैं, जिसमें उनके पास बारिश से फसल बचाव के लिए तिरपाल की अनिवार्यता भी निर्धारित है। मौसम खराब होने और मंडियों में आवक ज्यादा होने की वजह से दिक्कतें बनी हैं।
-श्याम सुंदर, डीएमईओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, भिवानी।

सोमवार को हुई बारिश के बाद गेहूं में नमी बढ़ गई है। मंगलवार को उठान का काम तेजी से चल रहा है। इस वजह से गेहूं की खरीद नहीं कराई गई है। बुधवार से भिवानी मंडी में गेहूं की नियमित खरीद शुरू करा दी जाएगी।

-उमेद सिंह, खाद्य निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, भिवानी।

सरसों की खरीद बंद हो चुकी है। फिलहाल मंडी में सरसों की भराई और उठान का काम चल रहा है। भिवानी चारा मंडी में करीब 60 हजार क्विंटल सरसों का उठान अभी बाकी है।
- नवीन कुमार, परचेजर, हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed