फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4 named in the vandalism at Haryana Shekhawati Brahmachari Ashram, case filed against 25

Bhiwani News: हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम में तोड़फोड़ में 4 नामजद, 25 पर केस दर्ज

Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
4 named in the vandalism at Haryana Shekhawati Brahmachari Ashram, case filed against 25
भिवानी। शहर के महम गेट स्थित हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में औद्योगिक पुलिस थाना में चार नामजद सहित 20-25 अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। वहीं सीसीटीवी कैमरे के अंदर भी वारदात कैद हो गई थी। हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, सचिव डॉ रवि भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि भूपेंद्र भारद्वाज, राम किशन शर्मा, विनोद धारेरू, सिलक राम शर्मा सहित 20-25 अन्य लोगों ने मिलकर अवैध रूप से जबरदस्ती नौ मई की दोपहर करीब दो बजे हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट परिसर में प्रवेश किया और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत ट्रस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की और ट्रस्टियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि छह जनवरी 1930 से ट्रस्ट पंजीकृत ट्रस्ट है। उसके अधीन करीब छह शिक्षण संस्थाएं संचालित हो रही हैं। ट्रस्ट समाज के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। वहीं आरोपियों ने मिलकर जबरदस्ती ट्रस्ट अध्यक्ष के कमरे का ताला तोड़कर उस पर काबिज होने का प्रयास किया। वहीं स्टाफ सदस्यों को भी डराने धमकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में भूपेंद्र भारद्वाज, राम किशन शर्मा, विनोद धारेरू, सिलक राम शर्मा सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ मुरारी ने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed