फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   3,70,000 students across the state are waiting for the hard copy of the mark sheet

Bhiwani News: प्रदेशभर के 3,70000 विद्यार्थियों को अंकतालिका की हार्ड कॉपी का इंतजार

Mon, 17 Jul 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
3,70,000 students across the state are waiting for the hard copy of the mark sheet
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को जारी होने के दो माह बाद भी प्रदेशभर के करीब 3,70000 विद्यार्थियों को अंकतालिका नहीं मिल पाई है। हालांकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को डिजिलॉकर पर अपलोड कर चुका है। इससे कोई भी विद्यार्थी कहीं पर भी अपने आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से साइन अप और साइन इन कर डिजिटल वेरिफाइड अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल वेरिफाइड अंकतालिका विद्यार्थियों के दाखिले और सरकारी नौकरी में हर जगह मान्य है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2023 दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा 15 और 16 मई को कर दी थी। इसके बाद बोर्ड ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। हालांकि अभी तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर में करीब 3,70000 विद्यार्थियों तक अंकतालिका की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं करा पाया है। हालांकि बोर्ड प्रशासन का दावा है कि अंकतालिका विद्यार्थियों के सीधे विद्यालयों में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। अब दिक्कत यह भी है कि बारहवीं पास कर चुके विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला लेने के दौरान दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी करा रहे हैं, इस दौरान उनसे मूल अंकतालिका मांगी जा रही है। विद्यार्थियों की डिजिलॉकर से निकाली गई ऑनलाइन अंक तालिका को भी दाखिला प्रक्रिया के दौरान अमान्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। कोई भी विद्यार्थी कहीं पर भी इसे अपने आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से साइन अप कर डिजिटल वेरिफाइड अंक तालिका प्राप्त कर सकता है। डिजिलॉकर से प्राप्त सभी दस्तावेज इंडियन आईटी एक्ट 2000 के अनुसार वैध हैं, जोकि केंद्र सरकार के सभी विभागों व संस्थानों में प्रवेश और नौकरी संबंधी दस्तावेजों में मान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वेदप्रकाश यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।





.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed