{"_id":"606f42f88ebc3ecbad66c45b","slug":"37-new-corona-positive-found-doctors-sampling-bhiwani-news-rtk6035669187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवानीखेड़ा अस्पताल की चिकित्सक, दिल्ली पुलिस के जवान समेत 37 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवानीखेड़ा अस्पताल की चिकित्सक, दिल्ली पुलिस के जवान समेत 37 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
भिवानी। पिछले वर्ष की तरह काफी दिन बाद एक ही दिन में 37 कोरोना संक्रमित सामने आए। जिसके बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा 153 तक पहुंच गया है। एक साथ इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। पॉजिटिव में बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल की चिकित्सक है तो दिल्ली पुलिस के जवान, उनके परिवार के सदस्य, छह विद्यार्थी, दो दुकानदार व अन्य हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6577 तक पहुंच गया है, जिनमें से 6276 ठीक हो चुके हैं। 153 एक्टिव केस हैं, जिनमें 88 शहरी क्षेत्र और 65 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वीरवार को भी 876 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 27 केस सामने आए थे तो वीरवार को 37 नए केस सामने आए। पॉजिटिव मरीजों में गिरीराज कॉलोनी से 37 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, बवानीखेड़ा अस्पताल से 25 वर्षीय महिला चिकित्सक, सेक्टर 13 से 34 वर्षीय शिक्षक जो कि रेवाड़ी के केवीएस स्कूल में कार्यरत है। इनके अलावा लेबर कॉलोनी से 32 वर्षीय इंजीनियर रेवाड़ी खेड़ा से 20 वर्षीय मिलिट्री का जवान, हनुमान ढाणी से 36 वर्षीय दिल्ली पुलिस का जवान, उसकी पत्नी और आठ वर्षीय बेटा, सेक्टर 13 से दिल्ली पुलिस से एसआई पॉजिटिव मिले। विद्यार्थियों में बापोड़ा से नौ वर्षीय छात्रा, दिनोद से 23 वर्षीय युवक, देवराला से 24 वर्षीय युवक, कृष्णा कॉलोनी से 26 वर्षीय युवक, बवानीखेड़ा से 21 वर्षीय स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र, प्रह्लादगढ़ से नर्सिंग छात्रा, बर्तन बाजार से 55 वर्षीय दुकानदार जो कि लोहड़ा बाजार में रहता है। यहीं से दो महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा अन्य पॉजिटिव में गृहिणी महिला, बुजुर्ग व अन्य है।
वर्जन ::
कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी सावधानी रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। ये ही बचाव का बेहतर तरीका है। लोग मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
बवानीखेड़ा में बोहल विद्यालय में छात्रा मिली पॉजिटिव, मचा हड़कंप
गांव बोहल के राजकीय विद्यालय की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली, जिससे स्कूल और गांव में हड़कंप मच गया। छात्रा सीपर गांव से है, जिसे होम आइसोलेट किया गया है। विद्यालय को सैनिटाइज करवाया गया। विद्यालय मुखिया संजय कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा की छात्रा में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे मगर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में सावधानी बरती जा रही है।