{"_id":"68aca383405d79e12004e5df","slug":"32-players-selected-for-the-district-chess-team-will-represent-the-district-in-the-state-level-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138703-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला शतरंज टीम के लिए चयनित हुए 32 खिलाड़ी, प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला शतरंज टीम के लिए चयनित हुए 32 खिलाड़ी, प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में आयोजित अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग की स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया गया है। ये सभी खिलाड़ी 7 से 10 सितंबर तक चरखी दादरी में होने वाली प्रदेशस्तरीय स्कूली शतरंज स्पर्धा में भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अंडर 17 वर्ग में एसएचटी स्कूल से देवेश, डीबीएम स्कूल दुल्हेड़ी तोशाम से विनीत व आयुष, केएम स्कूल से विहान, बीके स्कूल बवानीखेड़ा से प्रतीक, भिवानी पब्लिक स्कूल से अक्षत और लिटल हर्ट स्कूल से यश का चयन हुआ। वहीं अंडर 19 वर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल से हिमेश व प्रणय, लिटल हर्ट से अंशुल, बीके स्कूल बवानीखेड़ा से प्रवेश व पारस, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से शुभम, डीबीएम स्कूल दुल्हेड़ी तोशाम से मोहित और जीलिट्रा स्कूल से योगेश चयनित किए गए।
लड़कियों में अंडर 19 वर्ग से ब्रह्मचारी पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल की जया वर्मा, केएम पब्लिक स्कूल की आशा और नेशनल खिलाड़ी महक वर्मा चुनी गईं। अंडर 17 वर्ग से पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल भिवानी की निशा, अंडर 14 वर्ग से केएम पब्लिक स्कूल की मानसी और शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ीखेड़ा की वंशिका का चयन हुआ। अंडर 11 वर्ग में केएम पब्लिक स्कूल के कपिल और शारदा स्कूल रेवाड़ीखेड़ा से मुकुल ने स्थान बनाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश बिबयान, बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट रोशनलाल सिंहमार, प्रवेश गौतम और अनिल हलवासिया मौजूद रहे।