फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मचान से होगी बाजारों की निगहबानी

मचान से होगी बाजारों की निगहबानी

Tue, 17 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मचान से होगी बाजारों की निगहबानी
भिवानी। मंगलवार को धनतेरस से लेकर विश्वकर्मा दिवस तक शहर के भीड़भाड़ भरे बाजार की निगहबानी पुलिस मचान से करेगी। इसके लिए नौ जगह चिह्नित की गई है। हर मचान पर चार सिपाही, एक प्रधान सिपाही व एक एएसआई को नियुक्त किया जाएगा। हर मचान की पुलिस टीम के पास एक दूरबीन होगी।
विज्ञापन

इन तीन दिनों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर नजर रखने के लिए पुलिस ने इस दफा कड़े इंतजाम किए हैं। मचानों पर तैनात की गई टीम बाजार में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेगी। भीड़ में कोई संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
इन बाजारों में बनेगी मचान
दादरी गेट, जैन चौक, महम गेट, हालु बाजार चौक, घंटाघर चौक, सराय चौपटा, हांसी गेट, बर्तन बाजार चौक, रोहतक चौक
--
24 घंटे तैनात रहेंगी 12 टीम, चार पीसीआर, 10 राइडर
भिवानी।
शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 अतिरिक्त पुलिस पार्टी का गठन किया गया है। ये टीम 24 घंटे शिफ्ट वाइज ड्यूटी करेगी।
घंटाघर से सराय चौपटा, हांसी गेट से सराय चौपटा, नया बाजार से रोहतक गेट, सराय चौपटा से जैन चौक, सराय चौपटा से दिनोद गेट, लोहड चौपटा से हालू चौक, घंटाघर से रेलवे स्टेशन, दिनोद गेट से रेलवे स्टेशन, हांसी गेट से रोहतक गेट, हांसी गेट से रेस्ट हाउस, जैन चौक से दादरी गेट तथा टीम नंबर 12 हालुवास गेट से रोहतक गेट तक लगातार गश्त करेगी। इन टीमों का संपर्क सीधे तौर पर पुलिस कंट्रोल रूम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भिवानी शहर में नौ यातायात के बिंदू बनाए गए हैं। इन टीमों पर डीएसपी हेड क्वार्टर चन्द्रपाल, डीएसपी भिवानी विजय देशवाल नजर रखेंगे। शहर में चार पीसीआर तथा 10 राइडर भी लगातार गश्त करेगी। इसके अलावा प्रबंधक थाना शहर भिवानी तथा सिविल लाइन भिवानी, महिला थाना प्रभारियों की एक-एक टीम दिन-रात गश्त करेगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed