फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   300 new advocates have no place to sit in the District Court premises

Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में 300 से नए अधिवक्ताओं के पास नहीं बैठने का ठिकाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
300 new advocates have no place to sit in the District Court premises
बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता।
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस करने वाले नए अधिवक्ताओं के पास बैठने के लिए खुद का चैंबर नहीं है। उन्हें खुले हॉल में भी बैठने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की शरण में ही जाना पड़ता है। इस पर बुधवार को जिला बार सभागार के समीप अधिवक्ताओं ने चर्चा की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चर्चा में बताया कि जिला बार से करीब 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन करीब 300 से अधिक नए अधिवक्ता ऐसे हैं, जिनके पास प्रैक्टिस करने के लिए कोई चैंबर नहीं है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के साथ अधिकांश अधिवक्ता ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, जिनके लिए शहर में कोई आवासीय सुविधा भी नहीं है। इसके अलावा बार की तरफ से भी कोई वित्तीय सहायता नए अधिवक्ताओं को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने इस पर चर्चा करते हुए मांग उठाई कि नए अधिवक्ताओं के लिए यहां चैंबर्स की सुविधा मिले वहीं उन्हें सरकार से भी वित्तीय सहायता भी दी जाए। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं के सामने काफी ऐसी चुनौतियां आ रही हैं, जिनका समाधान भी तत्काल प्रभाव से होना जरूरी है। इस चर्चा में एडवोकेट विकास बुडानिया, पवन परमार, सुरजीत सैनी, पीयूष वर्मा, रवींद्र पपोसा, अनिल साहू, अमित ढूल, रामोतार संभ्रवाल, कृष्ण मलिक और मुकेश गुलिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed