{"_id":"630505774ed62134be1f16d8","slug":"30-percent-seats-vacant-in-colleges-physical-counseling-will-be-held-on-26-bhiwani-news-hsr639941453","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: कॉलेजों में 30 फीसदी सीट खाली, 26 को होगी फिजिकल कांउसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: कॉलेजों में 30 फीसदी सीट खाली, 26 को होगी फिजिकल कांउसलिंग
विज्ञापन
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया जारी है। इसमें पहली और दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है और जिनमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाकर दाखिला भी कंफर्म कर लिया है। दोनों सूचियों में करीब 70 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं, जबकि 30 फीसदी सीट खाली है। खाली सीटों पर 26 अगस्त को फिजिकल कांउसिलिंग की जाएगी।
फिजिकल कांउसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थी को फिर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें ऑरिजनल दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचना होगा। अगर विद्यार्थी का फिजिकल काउंसिलिंग में नाम आ जाता है तो उसे तत्काल ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
-------
एमएनएस कॉलेज में 530 सीट खाली
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में 1680 सीट हैं, जिनमें से 1150 सीटों पर दाखिले को चुके हैं। वहीं 530 सीटें खाली हैं। कला संकाय में कुल 800 सीट हैं, जिनमें से करीब 660 सीटों पर दाखिला हो चुका हैं। वहीं बीएससी नॉन मेडिकल में 400 सीट हैं, जिनमें से 210 सीटों पर दाखिला हो चुका है। बीएससी मेडिकल में 160 सीटों में से 85 सीटों पर दाखिला हो चुके हैं, जबकि बीकॉम में 320 सीटों में से 160 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन
---------
राजीव गांधी कॉलेज में 369 सीट खाली
राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में प्रथम वर्ष की विभिन्न संकायों में कुल 1150 सीट हैं, जिनमें से 781 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। फिलहाल कॉलेज में 369 सीट खाली है। कला संकाय में 640 सीट हैं, जिनमें से 501 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। बीकॉम में 180 सीटों में से 108 सीटों पर दाखिलें को चुके हैं। वहीं बीएससी नॉन मेडिकल में 210 सीटों में से 112 पर दाखिले हो चुके हैं। जबकि बीसीए में 120 सीटें हैं, जिनमें से 60 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
--------
ये दस्तावेज जरूरी:
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, परिवार आईडी, एससी/बीसी प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की ई-मेल आईडी, विद्यार्थी का मोबाइल नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट नंबर, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
---------
कॉलेजों की पहली और दूसरी सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। इसके अलावा जो विद्यार्थी दाखिला से वंचित रह गए हैं, वे 26 अगस्त हो होने वाली ओपन कांउसिलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- प्रो. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी।