फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   29,76,263 fraud with stone crusher owner

स्टोन क्रशर मालिक के साथ 29,76,263 रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
29,76,263 fraud with stone crusher owner
तोशाम। ठेकेदार द्वारा क्रशर से लाखों का स्टोन पत्थर लेकर सड़क निर्माण के बाद पेमेंट न करने का मामला सामने आया है। क्रशर मालिक का आरोप है कि ठेकेदार ने माल ले जाने के बाद 29,76,263 की राशि देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिसार निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पिंजोखरा रोड खानक में फौजी स्टोन क्रशर के नाम से क्रशर इकाई है। 2014 में जिला कैथल के कोलेखा निवासी जो वर्तमान में पंचकूला में रहता है ठेकेदार सुनील ने क्रशर से 65 एमएम स्टोन पत्थर का भावमौल किया था। जिसके बाद 29 रुपये प्रति फुट स्टोन पत्थर के पहुंच देने पर सहमति हो गई थी सुनील मार्केटिंग बोर्ड के अधीन सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदारी करता है। 2014-15 के दौरान ठेकेदार सुनील के द्वारा 33 लाख 87 हजार से अधिक का माल क्रशर से उठा लिया गया। शिकायत में बताया है कि ठेकेदार ने 4 लाख आठ हजार कुछ राशि जमा भी कराई, लेकिन 29 लाख 76 हजार से ज्यादा राशि अभी भी बकाया है। मोलभाव करते समय ठेकेदार ने भरोसा दिलाया था कि विभाग से पेमेंट होने के साथ ही पेमेंट कर दी जाएगी। शिकायत में बताया है कि ठेकदार ने अब माल लेना भी बंद कर दिया है। जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसकी पेमेंट भी हो चुकी है। पंचायत आदि करके पैसे मांगे गए तो कभी विदेश जाने का तो कभी कहीं जाने का बहाना बनाता रहा। आखिरकार पैसे मांगने पर ठेकेदार ने अपहरण व जान से मारने की धमकी दी है। क्रशर संचालक मुकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार सुनील के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed