फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   26 years youth die, corona positive, doctors

कोरोना ने 26 साल के युवक की ले ली जान

Mon, 28 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
26 years youth die, corona positive, doctors
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर हो गया है। अब तक उम्रदराज या किसी न किसी बीमारी से संक्रमित लोग ही इसमें जान गंवा रहे थे मगर अब युवा भी इसके चपेट में आने लगे हैं। रविवार को महज 26 वर्षीय युवक की कोरोना के कारण मौत हो गई। युवा की मौत से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। यह जिले में 32वीं मौत है। 26 तारीख को इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

शहर की सरोगियान गली नया बाजार वासी 26 वर्षीय युवक की पिछले सप्ताह तबीयत खराब हुई थी। जिसे महम गेट स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। युवक को तेज बुखार की समस्या थी। देर रात उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे हिसार के जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचेे। जहां रविवार सुबह करीब 04:35 पर युवक ने दम तोड़ दिया। कोविड-19 नियमानुसार युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतक युवक पढ़ता था और दो बहन-भाइयों में बड़ा था। मृतक युवक की माता का भी सात-आठ माह पूर्व निधन हो गया था जबकि पिता की आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण बुजुर्ग दादा ही परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। युवक की मौत से पूरे कॉलोनी में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के लिहाज से जिले में यह सबसे कम उम्र के कोरोना पॉजिटिव की मौत है। इससे पहले जैन चौक क्षेत्र के 34 वर्षीय व्यापारी और पाथरवाली गांव से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। बाकी सभी उम्र दराज है, जिनकी उम्र 45 से 80 वर्ष के बीच है।
40 दिन में 1680 पॉजिटिव केस, 24 ने गंवाई जान
अगस्त माह के शुरूआत 17 दिन कोरोना से राहत भरे रहे। नाममात्र के केस दर्ज किए गए। मगर पिछले 40 दिन कोरोना के लिहाज से बहुत खतरनाक साबित हो रहे है। पिछले 40 दिन में 1680 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इतना ही नहीं पिछले 40 दिन के दौरान 24 कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई है।
14 नए संक्रमित मिले, 60 ने दी महामारी को मात
जिले में रविवार को 14 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से तोशाम, गांव बड़वा से तीन-तीन, प्रेमनगर से दो, सिवानी, धारवानवास, कैरू, सरकारी स्कूल प्रह्लादगढ़ से एक-एक शामिल है। अब तक जिले में 2644 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 2366 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 246 एक्टिव केस है। रविवार को जिले से 125 सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए। रविवार को 60 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
14 नए कोरोना पॉजिटिव केसों में पुर बवानीखेड़ा से 51 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि सरकारी स्कूल पुर में शिक्षक है। यह 26 सितंबर को सिरसा गया था और वहीं पर ही होम आइसोलेट है। तोशाम से तीन जिनमें 33 वर्षीय व्यक्ति जो कि पुलिस चौकी तोशाम में सिपाही के पद पर कार्यरत है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 28 वर्षीय महिला तोशाम से जो कि गृहिणी है। आठ वर्षीय लड़का जो कि तोशाम से है। सिवानी से 43 वर्षीय व्यक्ति है। धारवानबास से 42 वर्षीय महिला है। गांव बड़वा से तीन केस है। जिनमें 48 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय लड़का और 52 वर्षीय व्यक्ति है। कैरू से 21 वर्षीय लड़की है। प्रेमनगर से दो 21 वर्षीय लड़की और 15 वर्षीय लड़का है। सरकारी स्कूल प्रह्लादगढ़ से 40 वर्षीय महिला है और लोहारू से एक वर्ष का लड़का पॉजिटिव मिले है।

वर्जन-
लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहे। जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को अवश्य धोयें। अनजान व्यक्ति की किसी भी चीज को ना छुए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed