फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2500 bags were lifted, new arrival of millet will start from today

Bhiwani News: 2500 कट्टों की उठान हुई, आज से होगी बाजरा की नई आवक

Mon, 14 Oct 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
2500 bags were lifted, new arrival of millet will start from today
भिवानी। रविवार को जिला मुख्यालय की मंडी में करीब ढाई हजार बाजरे के कट्टों की उठान कराई गई। सोमवार से मंडी में बाजरा की नई आवक होगी। दरअसल जिला मुख्यालय की मंडी में करीब 35 हजार कट्टों की उठान का इंतजार बना है। लगातार मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद जारी है।
विज्ञापन


ऐसे मेें जिला मुख्यालय की मंडी में भी रोजाना करीब साढ़े पांच सौ से अधिक किसान अपनी 15 से 20 हजार क्विंटल बाजरा की फसल लेकर मंडी आ रहे हैं। अब तक भिवानी मंडी में एक लाख मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की सरकारी खरीद हो चुकी है। मंडी में लगातार खरीद करने और उठान धीमी होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि नई आवक के लिए मंडी में किसानों को फसल नीचे उतारने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार मंडियों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था बनाने और उठान तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मंडियों में बाजरा की खरीद बंद रही, लेकिन उठान सुबह से ही देर शाम तक जारी रहा। मंडियों में अभी बाजारे की आवक पीक पर पहुंच गई है। ऐसे में पंजीकृत किसान भी अपनी फसल लेकर मंडियों का रुख करने लगे हैं। अब किसानों की फसलों में अधिक नमी की समस्या भी बहुत कम बनी है।
विज्ञापन


रविवार को भिवानी मंडी से बाजरा के कट्टों का उठान कराया गया है। सोमवार से मंडी में किसानों की बाजरा की फसल की आवक के साथ खरीद कराई जाएगी। मंडी में अधिकांश कट्टों का उठान करा दिया गया है। खरीद के साथ ही उठान लगातार जारी है। किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी, नई अनाज मंडी भिवानी।
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed