फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   250 kg copper wire stolen from motor winding workshop

Bhiwani News: मोटर वाइंडिंग वर्कशॉप से 250 किलो कॉपर तार चोरी

Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
250 kg copper wire stolen from motor winding workshop
भिवानी। न्यू विद्या नगर कॉलोनी स्थित एक इलेक्ट्रिक वर्कर्स वर्कशॉप में करीब तीन लाख कीमत का सामान चोरी हो गया। पुलिस सूचना मिलने के बाद वीरवार सुबह मौके पर पहुंची। दूसरी तरफ चोरी की वारदातों से परेशान दुकानदारों व क्षेत्रवासियों ने वीरवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। श्याम इलेक्ट्रिक वर्कशॉप के मालिक मुकेश सैनी ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ के अलावा प्राइवेट स्तर पर मोटर वाइंडिंग का कार्य करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार रात चोर उनकी दुकान से 250 किलो के लगभग कॉपर वाइंडिंग का पुराना तार और 120 किलो के लगभग कॉपर वाइंडिंग का नया तार, ट्रैक्टर की बैटरी व मोटर टेस्टिंग औजार तथा दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर करीब तीन लाख कीमत का सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस प्रशासन से मांग की कि वे चोरों का पता लगाए तथा चोरी हुआ सामान बरामद करवाए।
विज्ञापन

इस मौके पर न्यू विद्या नगर के प्रधान प्रवीण सोनी एवं वार्ड नंबर-चार के पार्षद सुक्रम ने बताया कि बीते चार फरवरी को इसी क्षेत्र में स्थित सैनी किरयाणा स्टोर से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से दुकानदारों व क्षेत्रवासियों में भय व गुस्सा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी दुकानदारों व क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर विजय सैनी, गोली, रमेश, प्रवीण सोनी, ओमप्रकाश, विजय, अरुण, मोहित, श्रीराम, सुरेश इंजीनियर, रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed