फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2.5 lakh saplings will be planted by 16th August

Bhiwani News: जिले में 16 अगस्त तक लगाए जाएंगे 2.5 लाख पौधे

Tue, 13 Aug 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh saplings will be planted by 16th August
भिवानी। एडीसी हर्षित कुमार ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 2.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। डीसी महावीर कौशिक की निगरानी में प्रशासन की पूरी तैयारियां चल रही हैं। जिले में 13 से 16 अगस्त तक 2.5 लाख पौधे लगाकर उनकी जीओ टैगिंग की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी हर्षित कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला में एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए शहरों और गांवों में आम नागरिकों, सरकारी विभागों, ग्राम पंचायतों, नगर परिषद तथा शिक्षण संस्थाओं की ओर से पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदवाकर पौधरोपण किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम सचिव, आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह, जल स्वच्छता संगठन, कृषि विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी, सरपंच एवं पंच, शिक्षण संस्थान पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ डॉ. राजेश वत्स ने बताया कि वन मित्रों की ओर से 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिन पेड़-पौधो की हाइट 6 फिट से ज्यादा होगी उनकी देखरेख भी वन मित्र करेंगे। बैठक में डीएफओ डॉ. राजेश वत्स, जिला परिषद सीईओ डॉ. अश्वीर नैन, एसडीएम हरबीर सिंह और सभी विभागों के जिला के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed