फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   24423 acres of crop not registered in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में 24423 एकड़ फसल का नहीं हुआ पंजीकरण

Sat, 16 Mar 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
24423 acres of crop not registered in Bhiwani
भिवानी। ओलावृष्टि और बारिश की मार झेल चुकी किसानों की फसल अब पकाव के अंतिम पड़ाव पर आ चुकी है। ऐसे में किसान अब एमएसपी पर सरकारी खरीद के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। अहम बात तो यह है कि अब तक भिवानी जिले के किसानों ने अपनी 24423 एकड़ फसलों का पंजीकरण ही नहीं कराया है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करनाल में सबसे ज्यादा 36631 एकड़ फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, जबकि सबसे कम पंचकूला में सिर्फ 1777 एकड़ फसल अभी पंजीकरण कराने से वंचित हैं।
विज्ञापन

सरसों की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा सरसों में नुकसान आंका गया है। जबकि गेहूं में स्थिति ठीक थी, लेकिन अब तेज हवाएं चलने से समय से पहले फसल पकाव की ओर बढ़ रही है, जिससे किसान चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवा से गेहूं की बाली पकाव से पहले ही सूख जाएंगी। इससे बचाव का भी तरीका नहीं है, क्योंकि फसल पकाव के अंतिम पड़ाव पर है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को गेहूं की बंपर फसल की उम्मीद थी। संवाद
विज्ञापन


मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सभी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण अनिवार्य है। जिन किसानों का फसल पंजीकरण पोर्टल पर होगा, उनकी फसल एमएसपी पर खरीद होनी है। इस समय तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे गेहूं की फसल समय से पहले पकाव की आशंका है। किसान अपना पंजीकरण जल्द कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक, भिवानी।



मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब पंजीकृत किसानों व एरिया की ये है स्थिति
जिला का नाम- कुल एरिया एकड़ में- रजिस्टर्ड किसान- बकाया पंजीकृत भूमि
चरखी दादरी- 242566- 52677- 9330
करनाल- 414004- 57508- 36631
कुरुक्षेत्र- 274085- 46299- 19259
महेंद्रगढ़- 295837- 80069- 8924
सिरसा- 708094- 94662- 28621
कैथल- 369657- 50741- 24169
भिवानी- 526409- 92929- 24423
फतेहाबाद- 391930- 55125- 22203
रेवाड़ी- 212011- 54554- 5603
यमुनानगर- 211023- 47305- 10045
पानीपत- 168616- 21238- 18339
अंबाला- 193400- 37809- 14488
हिसार- 563000- 95990- 26206
जींद- 366367- 59845- 18187
पलवल- 173097- 29612- 12599
झज्जर- 226638- 38033- 11076
रोहतक- 197606- 32810- 12198
सोनीपत- 232552- 40221- 11945
फरीदाबाद- 55436- 6088- 10624
मेवात- 137369- 20935- 7810
गुरुग्राम- 90744- 19920- 4816
पंचकूला- 29427- 6165- 1777
----------------------------------------------------------
कुल- 6079878- 1040535- 339293
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed