फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   236 caught copying in 12th class examination in Haryana

हरियाणा बोर्ड परीक्षा: झज्जर के गांव माछरौली में शिक्षक ही करा रहा था नकल, प्रदेशभर में पकड़े 236 नकलची, दो केंद्रों पर पेपर रद्द

Sat, 02 Apr 2022 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 09:33 PM IST
सार

शनिवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में 236 नकलची पकड़े गए। अत्यधिक नकल और बाहरी हस्तक्षेप के कारण झज्जर के दो परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई और दोनों शहर में शिफ्ट कर दिए। ड्यूटी में लापरवाही और नकल में शामिल नौ पर्यवेक्षक और दो लिपिक ड्यूटी से रिलीव कर दिए गए।

विज्ञापन
236 caught copying in 12th class examination in Haryana
झज्जर में एक परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाहर नकल कराने वालों का जमघट लगा था तो अंदर शिक्षक ही परीक्षार्थियों को नकल करा रहा था। यह नजारा था झज्जर जिले के गांव माछरौली में बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र का। नकल कराने वालों का केंद्र के बाहर इतना जमघट था कि बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह को यहां निरीक्षण के लिए दो बार जाना पड़ा। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाना-01 (बी-1) में भी जमकर नकल चल रही थी।

विज्ञापन


दोनों केंद्रों से बोर्ड चेयरमैन ने भारी मात्रा में नकल बरामद की। यहां चार नकलची भी पकड़े गए, जिसके बाद बोर्ड चेयरमैन ने दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी। साथ ही दोनों केंद्रों को जिला मुख्यालय झज्जर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रदेशभर में 236 नकलची पकड़े गए। नकल कराने और ड्यूटी में लापरवाही के कारण नौ पर्यवेक्षक और दो लिपिकों को ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की फिजिक्स और इकनॉमिक्स की परीक्षा हुई। प्रदेशभर में 1050 परीक्षा केंद्रों पर 84,297 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। शनिवार को शहरी परीक्षा केंद्रों का नजारा कुछ बदला नजर आया और नकल कराने वालों की संख्या कम रही, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बने केंद्रों पर नकल कराने वालों की काफी भीड़ देखी गई। बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह झज्जर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली पहुंचे तो नजारा ही अलग था। नकल कराने वालों की भारी भीड़ लगी थी। परीक्षा केंद्र के अंदर शिक्षक ही नकल कराते मिला। चेयरमैन ने स्टाफ को खरी-खरी सुनाई। साथ ही दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़नदस्तों ने पकड़े नकलची
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने जींद व जुलाना के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और दो नकलची पकड़े। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने भिवानी में दो नकलची पकड़े। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जिला नूंह में 55 नकलची पकड़े। 34 नकलची अकेले रावमावि नजदीक सब्जी मंडी नूंह -11 (बी-1) में पकड़े गए। यहां नकल के कारण पर्यवेक्षकों और केंद्र को बदलने की कार्रवाई की जा रही है। विशेष उड़नदस्तों ने 45 नकलची पकड़े, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने 29, उपाध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने सात, सचिव के स्पेशल उड़नदस्तों ने नौ नकलची पकड़े। रैपिड एक्शन फोर्स ने 22 और अन्य उड़नदस्तों ने 106 यूएमसी दर्ज किए।

नकल कराने और लापरवाही पर गिरी गाज
कुछ परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक और पर्यवेक्षक ही नकल कराते मिले तो कुछ जगह इनकी लापरवाही सामने आई। जिस कारण इन्हें ड्यूटी से तुरंत हटा दिया गया। परीक्षा केंद्र चौधरी मोहम्मद यसीन खान मेव वमावि नूंह-2 (बी-2) में तैनात पर्यवेक्षक ठाकुर दास, जेबीटी प्रीति सिंघल व अध्यापक मोहम्मद फारूख को अव्यवस्था के कारण हटा दिया गया।

सहायक सचिव, संचालन के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र आर्य कन्या उच्च विद्यालय, भिवानी-3 में कार्यरत लिपिक रामकुमार और परीक्षा केंद्र रावमावि तिगड़ाना में कार्यरत उपकेंद्र अधीक्षक उमा, प्रवक्ता रावमावि मिताथल को हटाया। आरएएफ नंबर-01 ने परीक्षा केंद्र सीएके मेमोरियल स्कूल अलीपुर तिगड़ा फिरोजपुर झिरका-12 में कार्यरत लिपिक राजबीर को लापरवाही के कारण ड्यूटी से हटाया।

उपमंडल प्रश्नपत्र होडल ने अनुपम पब्लिक वमावि होडल-3(बी-1) मेें कार्यरत पर्यवेक्षक वेद राम को ड्यूटी से हटाया। अध्यक्ष विशेष उड़नदस्दते ने रावमावि नई बिल्डिंग, डमकोरा रोड टोहाना-06 परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक शमशेर सिंह को हटाया। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता हिसार ने परीक्षा केंद्र सीसीएसरा उच्च विद्यालय, हिसार-34 में नियुक्त पर्यवेक्षक कविता को लापरवाही करते पकड़ा और ड्यूटी से हटा दिया।

जिला संग्रहण केंद्र पलवल ने पर्यवेक्षक मनोज कुमार को केंद्र रावमावि आगरा चौक, पलवल-13 (बी-1) व उपमंडल अधिकारी पेहवा ने परीक्षा केंद्र बीएसएनवमावि, पेहवा-02 पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्याम चंद प्रवक्ता को लापरवाही के कारण ड्यूटी से हटाया। 

 

आज पहले की तुलना स्थित में काफी सुधार हुआ है। झज्जर के दो केंद्रों पर बहुत ज्यादा नकल थी, जहां परीक्षा रद्द कर दी गई है। एक शिक्षक नकल करा रहा था, जिसे ड्यूटी से हटा दिया गया है। कुछ अन्य पर्यवेक्षक भी ड्यूटी में लापरवाही करते मिले हैं, जिन्हें हटा दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा। -प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed