फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अभी नहीं चल सकेगा देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी

अभी नहीं चल सकेगा देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी

Fri, 22 Feb 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अभी नहीं चल सकेगा देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी
देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी चलाना संभव नहीं : धनखड़
विज्ञापन

-विधानसभा में लोहरू विधायक बड़वा के सवाल पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दिया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। भाखड़ा डिविजन के देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी के लिए अभी और इंतजार करना होगा। विधायक ओमप्रकाश बड़वा के विधानसभा में पूछे प्रश्न पर सरकार की तरफ से कहा गया कि अभी यह संभव नहीं है कि देवसर फीडर में पानी की सप्लाई दो सप्ताह की जा सके। इसके अलावा देवसर से ढाणी सिलांवाली को जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का किए जाने की भी सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
विधानसभा के सत्र के दौरान लोहारू के विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने पानी की मांग पर कहा कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मेरे पड़ोसी हलके से हैं और वे इस बारे में पड़ोसी धर्म निभाते हुए मांग को पूरा करवाने में सहयोग करें। इस पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि देवसर फीडर में जिस बरवाला लिंक चैनल से पानी आता है, उसकी क्षमता केवल 1250 क्यूसिक पानी की है। इसमें 1400 क्यूसिक पानी करने के लिए पंजाब को चार करोड़ 65 लाख रुपये की राशि दी गई है। जिसका मरम्मत का काम जारी है। जबकि देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी चलाना तब संभव है जब बरवाला लिंक चैनल में 1670 क्यूसिक पानी निकल सके। इसलिए देवसर फीडर में महीने में दो सप्ताह पानी चलाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने बहल से ओबरा के बीच खस्ताहाल सड़कका मुद्दा उठाया था। इस पर सरकार ने जवाब दिया कि यह झुंपा, बहल, कैरू, लोहानी सड़क (मुख्य जिला सड़क -110) का एक भाग है। बहल से ओबरा तक सड़क की लंबाई 11.4 किमी है। इसमें से 8.7 किमी सड़क सही स्थिति में है जबकि 2.70 किमी खराब स्थिति में है। इसके मजबूतीकरण का काम प्रगति पर है। इसे 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed