{"_id":"5a8335944f1c1bef7b8b71b0","slug":"21518548372-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटेट परीक्षा घोटाला : कर्मचारियों के 11 सदस्सीय प्रतिनिधि मण्डल ने रणदीप सुरजेवाला को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटेट परीक्षा घोटाला : कर्मचारियों के 11 सदस्सीय प्रतिनिधि मण्डल ने रणदीप सुरजेवाला को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट परीक्षा घोटाला : कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में रणदीप सुरजेवाला को सौंपा ज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन द्वारा एचटेट परीक्षा में व्यापक घोटाला और भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन ने जनता का सहयोग लेकर भ्रष्टाचार पोल खोल अभियान की मुहिम को तेज कर दिया है। कर्मचारियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली मुख्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मामले को गंभीरता से सुनकर आश्वासन दिया है कि छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुल्क को नहीं खाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जोरशोर से बोर्ड भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में खुशीराम रंगा, दुलीचंद यादव, सुभाष शर्मा, रामकरण, देवेंद्र श्योराण, ऋषिराम शर्मा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव सुखदर्शन सरोहा शामिल थे। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष खुशीराम रंगा व महासचिव दुलीचंद यादव ने बताया कि दिसंबर 2017 की एचटेट परीक्षा प्रदेशभर में 543 परीक्षा केेंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा पर 300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हर केंद्र पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। जिनका प्रति कैमरा 6000 रुपये किराया दिया गया था, जबकि 1 कैमरा बाजार में केवल 800-900 रुपये में आसानी से मिल जाता है। इस प्रकार प्रत्येक केंद्र को 96 हजार रुपये किराए का भुगतान किया गया जो लगभग 5 करोड़ 21 लाख रुपये का बिल बनता है। सभी केंद्रों पर 3 प्रवेश द्वार बनाकर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई। जैमर के लिए 40 रुपये प्रति छात्र रुपये किराया वसूला गया। इसके अलावा कई अन्य मामलों में बोर्ड प्रशासन ने मिलीभगत कर भोलीभाली जनता के करोड़ों रुपयों की राशि को चूना लगाने का मामला उजागर हुआ है।
फोटो : 15
--------
कर्मचारी संगठन ने शिक्षामंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। महम रोड स्थित संघ कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक हेमसा प्रधान सुकेश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन प्रधान रमेश मोड़ी की अध्यक्षता में र्हुई। बैठक का संचालन सचिव मंडल सदस्य सदेव सिंह व जयबीर रंगा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षामंत्री के आवास महेंद्रगढ़ पर लगातार 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। लेकिन मांगों को लागू करना तो दूर रहा शिक्षामंत्री बातचीत तक करना पंसद नहीं करते। शिक्षा विभाग के कर्मचारी 21 सूत्रीय मांगपत्र को लागू करवाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं । आगामी 25 फरवरी को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, भिवानी व दादरी के कर्मचारी शिक्षामंत्री आवास पर विशाल प्रदर्शन कर सरकार की कुंभकर्णी नींद तोड़ेंगे। सहदेव सिंह ने बताया कि पंजाब के समान वेतनमान, पार्ट टाइम, स्वीपर, एजुसेट चौकीदार सहित कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, समान काम, समान वेतन, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करवाने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रविंद्र जाखड़, जगदीश सिंह, राम कुमार, बीर सिंह, राजेश लाम्बा, सुरेंद्र दिनोद, कमल सिंह, रामौतार, बिमलेश, रामफल, गीता, सत्या, सुनीता, बिमला, कर्मबीर सिंह, राजेश राठौर, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र दहिया, जयभगवान आदि मौजूद रहे।