{"_id":"5c719b87bdec2273934e23d6","slug":"201550949255-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर किए अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर किए अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर किए अपलोड
-एडमिट कार्ड के रंगीन प्रिंट आउट के बिना परीक्षा केंद्र में नहीं दी जाएंगी एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 07 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए सभी पात्र परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ए-4 कागज पर रंगीन लिया जाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सभी छात्र एडमिट कार्ड पर अंकित विवरण जैसे कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की जांच कर लें। यदि इसमें कोई त्रुटि है तो परीक्षा आरंभ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में संपर्क करके ठीक करवा लें।
अध्यक्ष ने बताया कि फोटो तथा हस्ताक्षर की शुद्धि परीक्षा समाप्ति उपरांत नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड पर नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लगाकर किसी राजपत्रित अधिकारी/प्राचार्य से प्रमाणित करवाना अनिवार्य है औरा परीक्षा वाले दिन पहचान-पत्र के तौर पर आधार कार्ड या अपनी अन्य कोई एक आईडी साथ लाना भी सुनिश्चित करें अन्यथा परीक्षा केंद्र पर बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के प्रलेख वांछित हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक रोके गए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की पात्रता से संबंधित वांछित प्रलेख बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दस्ती तौर पर प्रस्तुत करें। वांछित दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा में बैठने के लिए पात्र पाए जाने पर रोल नंबर जारी किया जाएगा। सचिव ने बताया कि दो, तीन और चार को अवकाश होने बावजूद इन तीनों दिन बोर्ड कार्यालय की मुक्त विद्यालय खुली रहेगी। इसलिए इन दिनों में परीक्षार्थी व अभिभावक रोल नंबर लेने के लिए बोर्ड कार्यालय में आ सकते हैं।
-------