{"_id":"5a2ed6be4f1c1b59678c1841","slug":"201513019070-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को दो मिनट में करना होगा एक शिकायत का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को दो मिनट में करना होगा एक शिकायत का समाधान
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री को दो मिनट में करना होगा एक शिकायत का समाधान
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का दो दिवसीय प्रवास मंगलवार दोपहर 2:25 मिनट पर शुरू होगा। पहला कार्यक्रम जनता दरबार 150 मिनट का होगा जिसमें मुख्यमंत्री को तीन सौ से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यानी, सीएम को एक जन परिवाद को औसतन दो मिनट में निपटाना होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद पंचायत भवन में तीन बजे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनकर निपटारा करेंगे।
जनता दरबार में परिवाद के लिए सोमवार को 320 लोगों ने पंजीकरण करवाया। जनता दरबार के लिए करीब ढाई घंटे का समय तय किया गया है। यदि निर्धारित समय साढ़े पांच बजे जनता दरबार खत्म होता है तो मुख्यमंत्री बमुश्किल एक परिवाद पर दो मिनट दे पाएंगे।
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सबसे ज्यादा 50 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित हैं। दूसरे नंबर पर पंचायत महकमे से संबंधित हैं। पंचायत विभाग से संबंधित 42-44 शिकायतें दरबार में रखी जाएंगी। बाकी शिकायतें विभिन्न विभागों से हैं।
विज्ञापन
--
जनता दरबार में शिकायतकर्ता को मोबाइल रखना होगा बाहर
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बारी-बारी से लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके अलावा पंचायतों की बड़ी समस्याएं होने पर केवल पांच नुमाइदें ही अंदर जा सकेंगे। यही नहीं, सुरक्षा के मद्देनजर शिकायतकर्ता अपना मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जा सकेंगे। जिला उपायुक्त डा. अशंज सिंह ने बताया कि जनता दरबार में आने वाले शिकायतकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए सीरियल नंबर के अनुसार ही जनता दरबार में प्रवेश कराया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान शिकायतकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंगलवार दोपहर बाद 2.30 बजे तक पंचायत भवन परिसर के पार्क में पहुंचना सुनिश्चित करें। ठीक तीन बजे सीरियल नंबर के अनुसार जनता दरबार में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
--
डीसी-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
उपायुक्त अंशज सिंह और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पंचायत भवन में तैयारियों के जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत भवन में बैरीकेटस लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुरुष व महिलाओं के लिए जोन बनाकर सभागार में प्रवेश के लिए प्रबंध किए गए हैं।
--
शाम को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम
जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल शाम साढ़े पांच बजे लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन 13 दिसंबर को सुबह नौ बजे जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व निगरानी समितियों के सदस्यों से रूबरू होंगे।