फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   200 chambers will be constructed soon, parking problem will also be resolved: Satyajit Pilaniyan

200 चैंबरों का जल्द होगा निर्माण , पार्किंग की समस्या का भी होगा निदान: सत्यजीत पिलानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
200 chambers will be constructed soon, parking problem will also be resolved: Satyajit Pilaniyan
जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान बने सत्यजीत पिलानियां को सम्मानित करते जिला एंव सत्र न्या - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सोमवार को अपना पदभार संभाला। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने नवनियुक्त प्रधान सत्यजीत पिलानियां के अलावा उपप्रधान संजय महता, सचिव नरेंद्र कांटीवाल और ज्वाइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र सिंह चौहान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंच का संचालन पूर्व बार एसोसिएशन के सचिव कृष्ण मलिक ने किया।
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार एसोसिएशन के प्रधान बने सत्यजीत पिलानियां ने कहा कि इस योजना में सबसे पहले साथी अधिवक्ताओं के लिए 200 चेंबरों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से वे कन्ज्यूमर कोर्ट को जिला न्यायालय में लाने के लिए तत्पर है। जल्द ही कन्ज्यूमर कोर्ट आप लोगों के बीच लाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कलाइंट हॉल को भी वातानुकूलित करवाया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए अपने चेंबरों में आने-जाने के लिए लिफ्ट भी लगवाई जाएगी। वह अपने साथी अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने चुनाव कमेटी के चेयरमैन वेदपाल सिंह ढिल्लो व निर्वाचन अधिकारी मुकेश जांगड़ा व पूरी चुनाव कमेटी का शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तोशाम सत्यवान श्योराण, सिवानी डीके सांगवान, लोहारू व दादरी से तीसरी बार प्रधान बने सुरेंद्र चौधरी व सुरेंद्र मैहड़ा सहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed