{"_id":"5a31789e4f1c1b86698c169f","slug":"191513191582-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त, 103 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त, 103 को नोटिस
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकेतिक हड़ताल में शामिल पांच एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त
भिवानी। प्रदेश व्यापी एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन की लपटें अब जिले में भी पहुंच गई हैं। बुधवार को जिले की एनएचएम कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। इस बीच, दो दिन पहले सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने वाले पांच कर्मचारियों की विभाग ने सेवा समाप्त कर दी हैं। यही नहीं, बुधवार को धरने में शामिल होने वाले 103 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। कर्मचारियों के आंदोलन में कूदने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा। टीकाकरण समेत अन्य रूटीन के कामकाज थोड़ी-बहुत परेशानी के साथ निर्बाध रूप से जारी रहे।
सीएम के दौरे के मद्देनजर अपना आंदोलन एक दिन टालने वाले एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों ने बुधवार को आंदोलन का बिगुल बजा दिया। अस्पताल परिसर में शुरू किए धरने में दोपहर बाद कर्मचारियों की भीड़ बढ़ी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का असर जिला अस्पताल के बजाय ग्रामीण इलाकों के कुछ सीएचसी-पीएचसी पर दिखा। जिला अस्पताल में एंबुलेंस, लैबोरटरी अन्य सेवाएं करीब-करीब निर्बाध रूप से चलती रहीं।
विभाग ने इनकी सेवा खत्म की
नवीन, ब्लॉक आशा कोआर्डिनेटर, मिरान
नरेंद्र कुमार, अकाउंट असिस्टेंट, मिरान
विजेंद्र पाल, इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, सिवानी
कृष्ण, फार्मासिस्ट, सिवानी
संदीप, फार्मासिस्ट, सीएचसी तालू
24 घंटे के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने का दिया अल्टीमेटम
धरने में शामिल हुए 103 कर्मचारियों ने विभाग ने शाम को ही नोटिस थमा दिया। नोटिस में 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने की हिदायत दी गई है। एनएचएम प्रभारी डॉ. विवेक गेरा ने बताया कि 12 दिसंबर को हड़ताल में शामिल होने वाले पांच कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा था। ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर पांचों को बर्खास्त कर दिया गया है। आज हड़ताल में शामिल होने वाले 103 कर्मचारियों को नोटिस देकर 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पांच एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहीं। टीकाकरण में भी कोई अड़चन नहीं आई।
डा. रणदीप पूनिया, सीएमओ
--
अस्पतालों के दो किलोमीटर तक विरोध-प्रदर्शन पर रोक
हड़ताल के मद्देनजर धारा 144 लगाई
भिवानी। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू ढंग से चलाने के लिए जिलाधीश अंशज सिंह ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने जिलेभर में स्वास्थ्य संस्थाओं के दो किलोमीटर के दायरे में धरना विरोध प्रदर्शन करने तथा पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी दो माह तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड सहिंता 1973 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
--
बहल में हड़ताल का असर नहीं
बहल। पिछले नौ दिनों से चल रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं हुआ। हड़ताल में स्थानीय एनएचएम कर्मी शामिल नहीं हुए तथा अपनी सेवाओं को जारी रखा। बुधवार को टीकाकरण दिवस पर भी सेवाएं सुचारू रही तथा अस्पताल में आए जरूरतमंदों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
बहल पीएचसी में एनएचएम के अंतर्गत 8 एएनएम, 3 स्टाफ नर्स के अलावा एक कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। इसके अलावा एक ईएमटी की नियुक्ति है। लेकिन, एनएचएन का कोई सदस्य हड़ताल में शामिल नहीं हुआ तथा अपनी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाते रहे। कर्मियों के ड्यूटी पर होने से बुधवार को टीकाकरण दिवस पर गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को टीका लगवाने की प्रक्रिया सुचारू चली तथा किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई।