{"_id":"65ea01153a7acafa9c09fecd","slug":"18277-new-voters-added-in-bhiwani-district-only-2461-voters-increased-due-to-deletion-of-15861-votes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-114292-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी जिले में 18,277 नए मतदाता जुड़े, 15,861 मत कटने से सिर्फ 2461 मतदाताओं का हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी जिले में 18,277 नए मतदाता जुड़े, 15,861 मत कटने से सिर्फ 2461 मतदाताओं का हुआ इजाफा
Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनाव की रणभेरी फूंकने से पहले ही भिवानी में मतों के समीकरण तैयार हो गए हैं। भिवानी जिला में आठ लाख 59 हजार 857 मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। जबकि नई सूची में 18277 नए मतदाता भी जुड़े हैं, इसके बावजूद 15861 मत कटे हैं। इसके बाद सिर्फ 2461 मतदाताओं का ही इजाफा हुआ है।
भिवानी जिले की चार विधानसभा लोहारू, भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा में 11,082 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। इसी तरह 3,983 मतदाता यहां से जाकर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। जिले में 796 दोहरे वोटों को भी जिला चुनाव कार्यालय ने काट दिया है। इतना ही नहीं जिले में 28,236 कर्मचारी वोटर भी हैं, जो चुनावी ड्यूटी देने के साथ-साथ मतदान की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
जिला चुनाव तहसीलदार कार्यालय की ओर से 22 जनवरी को चार विधानसभा वार मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया है। लोकसभा चुनावों से पहले ही चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को अपडेट किया गया है। हालांकि अभी भी नए मतदाता जुड़ रहे हैं, जिनमें अधिकतर युवा वोटर ही शामिल हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनावों में मतदान करने को आतुर हैं। भिवानी जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, बवानीखेड़ा आरक्षित सीट होने के साथ-साथ सत्ता पक्ष के खेमे में है। इसी तरह भिवानी, लोहारू में भी सत्तारूढ़ पार्टी के ही विधायक व मंत्री हैं, जबकि तोशाम क्षेत्र में कांग्रेस की किरण चौधरी लगातार विधायक बनती आ रही हैं। जिले में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी जागरुकता अभियान चलाए गए हैं। इन्हीं के नतीजतन जिले में 18277 नए वोटर जुड़े हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं के साथ 22 जनवरी को मतदाता सूची अपडेट कर सार्वजनिक कर दी गई है। नई सूची में ऐसे वोट काट दिए गए हैं, जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या फिर उन्होंने अपना वोट दूसरी जगह शिफ्ट करा लिया है।
-जयवीर सिवाच, चुनाव तहसीलदार भिवानी।