फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हरियाणा सर्कल कबडडी में दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले

हरियाणा सर्कल कबडडी में दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले

Sat, 23 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सर्कल कबडडी में दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
हरियाणा सर्कल कबड्डी: झमोला की टीम ने बड़ेसरा को 15-7 से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चांग। गांव मिताथल में शरू हुई हरियाणा सर्कल कबड्डी कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। दूसरे दिन मैचों की शुरुआत नरेश उर्फ बाणिया, समाजसेवी रामकुमार सिवाच ने करवाई। कबड्डी प्रतियोगिता में पहला ईनाम एक लाख 21 हजार रुपये, द्वितीय ईनाम 71 हजार रुपये व तीसरा ईनाम 41 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियेागिता में बैस्ट कैचर व बैस्ट रैडर को एक एक मोटरसाइकिल ईनाम में दी जाएगी। शुक्रवार को हुए मैचों में झमोला की टीम ने बडेसरा को 15-7 अंको से पराजित किया, धमताना की टीम ने बहुअकबरपूर की को 21-16 अंको से हराया व मालवी ने धनाना को 15-13 अंको से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि नरेश ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील की। उन्होंने कहा की युवाओं को नशे जैसी बुराईयों से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी रामकुमार सिवाच, नरेश उर्फ बाणिया, साधु राम कोच, चतर सिंह, मा. अनिल, प्रधान सुधीर सिवाच, मा. जगत सिवाच, नेशी, रामोतार, राजेश चौहान, पूर्व सरपंच जयबीर सिवाच, जिला पार्षद जगदीश मिताथल, डा. महासिंह, परशु राम युवा क्लब सदस्य, बीडीसी राजेन्द्र, मा. नीर, सुखबीर, राकेश, देवा, पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह, सुन्दर पहलवान, सोनू धारीवाल सहित खेल कमेटी सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed