{"_id":"59caa73c4f1c1bcb538b4962","slug":"181506453308-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राज में प्रति व्यक्ति की आय घटी : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राज में प्रति व्यक्ति की आय घटी : हुड्डा
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राज में प्रति व्यक्ति की आय घटी : हुड्डा
भिवानी। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को असफल बताया और कहा कि तीन साल में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय घट गई। 2014 में 1 लाख 48 हजार रुपये तक प्रति व्यक्ति आय थी लेकिन अब खट्टर सरकार में यह घटकर 1 लाख 35 हजार पर रह गई है। मनोहर सरकार ने तो 154 वादे भी किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। उन्होंने चुटकी ली कि सरकार कर्जा लो और घी पीओ की नीति पर चल रही है।
मंगलवार को गांव तालू में मेहरचंद नैन की तेहरवीं में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जनता का केंद्र और प्रदेश की सरकार से मोहभंग हो चुका है। गुरुग्राम नगर निगम और दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भाजपा की हार ने यह सिद्ध कर दिया है। हुड्डा ने कहा कि मत्स्य पालन और हारट्रोन में नौकरियों में भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है। धरातल पर भ्रष्टाचार कम होने की बजाय बढ़ा है। अपनी साख बचाने के लिए मुख्यमंत्री बार-बार लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की बात कह रहे हैं। क्योंकि उन्हें अहसास है कि क्या हश्र होने वाला है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक रणबीर महेन्द्रा, डॉ. शिवशंकर भारद्वज, संदीप सिंह, ठाकुर लाल सिंह, अभिजित लाल सिंह, अनिल धनखड़, अजय वेद, प्रदीप गुलिया, अशोक काद्यान, अमन डालावास, धीरज अखरिया, राजेंद्र धानक, कालुवास, प्रेमवती गोयत, ईश्वर मान, सतेंद्र ढांडा, भुवनेश रिंकल तंवर, विजय सरपंच, जयवीर मिताथल, सुखपाल पूर्व सरपंच, रोहताश पहलवान, गांधी पालुवास, किताब सिंह धनाना, वीरेंद्र बामला आदि मौजूद रहे।