फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   636 बिजली चोरों पर ठोका एक करोड़ 54 लाख रुपये जुर्माना

636 बिजली चोरों पर ठोका एक करोड़ 54 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
636 बिजली चोरों पर ठोका एक करोड़ 54 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
भिवानी। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अगस्त माह में 636 बिजली चोरों पर एक करोड़ 54 लाख रुपये जुर्माना किया है। इसमें से 38 लाख 30 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर लिया है।
उपायुक्त अंशज सिंह ने बताया कि निगम द्वारा बिजली की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उपभोक्ताओं के घरों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अगस्त मास के अंत तक बिजली की चोरी करने के 636 उपभोक्ता दोषी पाए गए। इन उपभोक्ताओं में 450 घरेलू उपभोक्ता, 178 गैर घरेलू उपभोक्ता, औद्योगिक उपभोक्ता एक तथा सात कृषि नलकूप उपभोक्ता शामिल है। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों ने बिजली की चोरी करने में शामिल पाए गए उपभोक्ताओं से 38 लाख 30 हजार रुपये की जुर्माना राशि प्राप्त की है।
विज्ञापन

2602 उपभोक्ताओं के मीटरों को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान 646 उपभोक्ताओं के मीटर त्रुटिपूर्ण पाए गए। जांच अभियान के दौरान 61 मीटरों की सील कवर गायब और 28 मीटरों की सील टूटी हुई पाई गई। 315 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित को उपचार के लिए दिए 25 हजार
भिवानी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत केंसर की बीमारी से पीड़ित स्थानीय जीतू वाला जोहड़ निवासी सुशीला को उसका पति राजेंद्र सिंह के उपचार के लिए 25 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। वीरवार को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह ने अपने कार्यालय में कैंसर की बीमारी से ग्रस्त स्थानीय जीतू वाला जोहड़ निवासी सुशीला को उसका पति के उपचार के लिए 25 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed