{"_id":"5aa2e84b4f1c1baa758b4931","slug":"171520625739-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में आठ नकल के केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में आठ नकल के केस
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में आठ नकल के केस
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी जिले के 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के आठ केस बनाए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण सुपरवाइजर श्वेता, पीआरटी अध्यापिका, सनराइज व.मा.वि., बवानीखेड़ा-10 (बी-02) को रिलीव किया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड नियमावली के विरुद्ध कार्यरत सुपरवाइजर राजेश कुमार, लैब अटेंडेंट व तुलसा रानी, सहायक प्रबंधक को रावमावि धनाना-2 (बी-1) परीक्षा केंद्र से रिलीव कर दिया गया है। वहीं प्राचार्य निहाल सिंह का परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में जाना प्रतिबंधित किया गया।