{"_id":"5a8097354f1c1b8d268b98f3","slug":"171518376757-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास ने 35 मिनट 25 सेकेंड में पूरी की 10 हजार मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास ने 35 मिनट 25 सेकेंड में पूरी की 10 हजार मीटर दौड़
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास ने 35 मिनट 25 सेकेंड में पूरी की 10 हजार मीटर दौड़
बहल। बीआरसीएम स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर आयोजित 11वें छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। बिधवान निवासी विकास ने 35 मिनट 25 सेकेंड 10 हजार मीटर दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, गुगलवा के मंजीत दूसरे तथा भाटोड़ गांव के सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ में बिधनोई के सुनील प्रथम, राजगढ़ के अनूप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 5 हजार मीटर दौड़ में भिवानी की मुन्नी प्रथम, एचएस स्पोर्ट्स एकेडमी नांगल की पूनम ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में एचएस स्पोर्ट्स एकेडमी नांगल की पूनम प्रथम, इसी एकेडमी की ही ज्योति ने द्वितीय और बिड़ौला की मंजू ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में पवन कुमार झुपा प्रथम, संदीप हड़ोदी द्वितीय व सुभाष डाडमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिस्पर्धा में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में तोशाम की मंजू पहले, राजगढ़ की निशु दूसरे तथा गागड़वास की पूनम तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में बहल के सुमित प्रथम, घंघाला का प्रवीण द्वितीय तथा निगाणा का सोमबीर तृतीय रहा। कबड्डी मुकाबले में खैरू बड़ी की टीम पाजू को 38-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। महिलाओं के वॉलीबाल मुकाबले में चिड़िया ने बिठ्न को हराया। बीआरएचडी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हरिकिशन चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक डॉ. एसके सिन्हा व ज्ञानकुंज प्रधानाध्यापक राजेश झाझड़िया ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। खेल महोत्सव का मंच संचालन धर्मेंद्र शास्त्री व मुकेश गोसांई ने किया।