फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नप के दस्ते ने शहर की 16 मीट की दुकानों को किया सील

नप के दस्ते ने शहर की 16 मीट की दुकानों को किया सील

Thu, 11 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नप के दस्ते ने शहर की 16 मीट की दुकानों को किया सील
नप के दस्ते ने शहर की 16 मीट की दुकानों को किया सील
विज्ञापन

भिवानी। शहर मेें पिछले लंबे समय से मुख्य मार्गों पर चल रही मीट की शॉप का विवाद चला आ रहा है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद भी इसका हल नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद ने एक बार फिर से बुधवार को मुख्य मार्गों पर खुलेआम चल रही मीट शॉप सील करने का अभियान शुरू किया। नप दस्ते ने एक बाद एक मीट की 16 दुकानें सील की। नगर परिषद टीम को देखकर दुकानदार अपना सामान उठाकर भागते नजर आए। कई स्थानों पर नप अधिकारियों से दुकानदार उलझ भी पड़े।
भिवानी शहर में मीट की 150 दुकानें पाबंदी के बावजूद मुख्य मार्गों पर खुलेआम चल रही है। इन दुकानों को शहर से बाहर ले जाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक वर्ष पूर्व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। इस मामले में नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू करते हुए सभी मीट शॉप संचालकों को दुकानें शहर से बाहर ले जाने की हिदायत जारी की थी। नोटिस जारी करने के बावजूद दुकानदार नहीं माने तो बुधवार को नगर परिषद ने एक बार फिर से शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नप के सफाई निरीक्षक विकास कुमार व सफाई निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापे मारी कर खाड़ी मोहल्ला सरकुलर रोड पर अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को सील करने का अभियान शुरू किया। जहां पर अनेक दुकानदार अधिकारियों से उलझ भी पड़े, लेकिन नप ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। खाड़ी मोहल्ला में सात दुकानें सील की गई। इसके बाद यह दस्ता बावड़ी गेट सरकुलर रोड पर चल रही मीट की दुकानों पर पहुंचा। नगर परिषद टीम को देखते ही वहां के दुकानदार मुर्गाें से भरे अपने पिंजरे व अन्य सामान उठाकर भागने लगे। यहां नप दस्ते ने 9 दुकानों को सील किया।
विज्ञापन


स्लाटर में नहीं होता जांच करने वाला तक
खाड़ी मोहल्ला के मीट शॉप संचालक धनराज, बृजललाल, सुरेंद्र, नरसी ने बताया कि नप ने हालुवास गेट मुक्ति धाम के पास स्लाटर हाउस बनाया हुआ है। यहां जांच करवाने के बाद ही बकरा, सुअर का मीट बेचने की हिदायत दी है। इसके लिए प्रति पशु नप को 7 रुपये फीस भी अदा करते हैं, लेकिन स्लाटर हाउस में वहां पशु की मेडिकल जांच करने के लिए डॉक्टर व टैग लगाने वाला कर्मचारी तक नहीं रहता है। लंबे समय से मीट मार्केट अलग से बनाए जाने की मांग कर रहे है, लेकिन प्रशासन इसे पूरी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर परिषद ने पहले ही मीट शॉप संचालकों को नोटिस जारी कर अपनी दुकानें मुख्य मार्ग से हटाकर शहर से बाहर ले जाने की चेतावनी दी थी। दुकानदारों ने चेतावनी के बाद भी दुकानें नहीं हटाई इसलिए बुधवार को कार्रवाई करते हुए 16 दुकानें सील की है। दुकानदार अभी नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आरके मेहता, नगर परिषद सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed