{"_id":"5a3178a34f1c1b68678c1bac","slug":"171513191587-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी बहा
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन फूटी, हजारों लीटर पानी बहा
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। सुरेंद्र सिंह चौक पर पाइप लाइन टूटने की वजह से हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह गया। वहीं व्यर्थ में बहते पानी से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार अलसुबह सुरेंद्र सिंह चौक पर टूटी हुई पाइप पानी निकलने लगा जिससे सड़क तालाब बन गया। किसी टेलीफोन कंपनी के वर्करों ने तार दबाने के लिए खुदाई की थी जिससे जगह-जगह पानी की पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद विभाग ने पानी सप्लाई कर दी जिससे सुरेंद्र सिंह चौक की सड़कों पर चारों तरफ पानी-पानी हो गया। ऐसे में विभाग के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने टूटी हुई पाइप लाइनों की सुध नहीं ली और घंटों तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जगबीर मलिक ने कहा कि रिपोर्ट ले लेते हैं कब टूटी है। लाइन टूटी हुई है तो रिपेयर हो जाएगी इसे ठीक करवा देंगे।