फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अतिक्रमण-मुक्त शहर के लिए बड़ा अभियान शीघ्र

अतिक्रमण-मुक्त शहर के लिए बड़ा अभियान शीघ्र

Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण-मुक्त शहर के लिए बड़ा अभियान शीघ्र
भिवानी। दो-दो, चार-चार दिन के अंतराल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने वाली नगर परिषद ने अब बड़ा व निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय ले लिया है। शहर के बाजारों व कॉलोनियों को अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद तीन अक्तूबर को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बड़ा अभियान चलाएगी। परिषद ने तीन जेसीबी का भी इंतजाम कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

महीनेभर के दौरान नगर परिषद बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में एक बाद एक कई अभियान चला चुकी है। हांसी चौक मार्केट, घंटाघर से लेकर सराय चौपटा और शिव नगर कॉलोनी में नगर परिषद और दुकानदार-लोगों में हंगामा भी हो चुका है। एक-दो जगहों को छोड़कर नगर परिषद प्रशासन को आशातीत कामयाबी नहीं मिल सकी। कई जगहों पर तो हालात अभियान से पहले जैसे ही नजर आने लगे। शहर के मुख्य बाजारों की हालत यह है कि दुकानों के आगे पांच से लेकर 20 फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। दिन के समय पैदल जाने वालों को भी रास्ता नहीं पाता।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने शहर के बाजारों को अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए अब नए सिरे से प्लानिंग बनाई है। परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव ने बताया कि तीन अक्तूबर को सीटीएम की अगुवाई में नगर परिषद शहर के बाजारों व रिहायशी इलाकों में अतिक्रमण हटाएगी। इस बार यह अभियान घंटे-आधे घंटे के लिए नहीं होगा, बल्कि पूरा दिन चलेगा। पहले चरण में उन बाजारों फोकस होगा, जहां से ज्यादा अतिक्रमण है। पुराने शहर के बाजारों के अलावा सरकुलर रोड और कुछ कॉलोनियों में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। फिलहाल परिषद ने तीन जेसीबी को हायर कर लिया है। इस मुहिम के लिए अलग-अलग टीम बनाई जाएंगी। परिषद ने जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स की मांग की है। यादव ने बताया कि यदि किसी ने व्यवधान पैदा किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अलग से किसी को नोटिस नहीं दिए जाएंगे। परिषद एक महीने से मुनादी करा रही है। किसी को अपने अतिक्रमण हटाने हैं तो खुद हटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बर्तन व बिचला बाजार में चलाया अभियान
परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने तीन-चार दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को फिर बाजारों से अतिक्रमण हटाए। दस्ते ने बिचला बाजार और बर्तन बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानों का सामान जब्त किया। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन दस्ते ने किसी की नहीं सुनी और दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। दोनों बाजारों में परिषद कर्मचारियों ने लगभग पौना घंटा अपनी कार्रवाई चलाई। कार्रवाई को देखकर दुकानों ने धड़ाधड़ बाहर रखा अपना सामान समेटा।

फोटो : 06ए
--
हुडा भी दिखा एक्शन में, अनाजमंडी में तोड़े चबूतने
हुडा विभाग ने अनाजमंडी में अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया। दस्ते ने दो-तीन दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरे तोड़े, इसके बाद दुकानदारों ने कार्रवाई रोकने की गुजारिश की। इस बात को लेकर काफी देर कार्रवाई रुकी रही। लंबी जद्दोजहद के बाद दस्ता यह कहकर लौट गया कि बुधवार को फिर अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इस अभियान से अनाजमंडी में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed