{"_id":"59caa7414f1c1b6e548b4962","slug":"171506453313-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, 300 क्विंटल कपास राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, 300 क्विंटल कपास राख
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से लगी आग, 300 क्विंटल कपास राख
लोहारू। ढिगावा मंडी कस्बे के ऑयल मिल में रखे कपास के स्टॉक में शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब 250 से 300 क्विंटल कपास राख हो गई। घटना के बाद ढिगावा मंडी के नजदीक पहाड़ी माता परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
घटना के समय ऑयल मिल में करीब दो हजार क्विंटल कपास का स्टाक मौजूद था।
ढिगावा मंडी कस्बे में भिवानी रोड पर स्थित श्री सीताराम ऑयल मिल में मंगलवार करीब 12.30 बजे कपास के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कपास की ढ़ेरी में आग लगी देखी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मिल मालिक के परिजन मनीष ने घटना की सूचना तुरंत लोहारू थाने तथा फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी। ढिग़ावा के पास ही स्थित पहाड़ी गांव में पहाड़ी माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान जारी मेले के दौरान पहले से ही खड़ी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने घटना के 15 मिनट बाद ही घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया। इसके करीब आधे घंटा बाद भिवानी से फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
मनीष कुमार ने बताया कि मिल में करीब 2 हजार क्विंटल कपास का स्टॉक था जिसे मजदूरों द्वारा व्यवस्थित करने का काम चल रहा था। इस दौरान शार्क सर्किट से लगी आग में करीब 250 से 300 क्विंटल कपास जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई।