फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पांच कर्मचारी नेताओं पर केस दर्ज, डीआई बोले, सरकार का था दबाव

पांच कर्मचारी नेताओं पर केस दर्ज, डीआई बोले, सरकार का था दबाव

Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पांच कर्मचारी नेताओं पर केस दर्ज, डीआई बोले, सरकार का था दबाव

विज्ञापन
लोहारू। रोडवेज हड़ताल के बीच पांच कर्मचारी नेताओं पर लोहारू थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, चालक-परिचालक को बसों पर अपनी ड्यूटी नहीं करने देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। लेकिन शिकायतकर्ता सरकार के दबाव में शिकायत देने की बात कर रहा है।
डीआई जयबीर एवं एसएस सतबीर की शिकायत पर कर्मचारी नेताओं सुरेंद्र प्रधान महासंघ, रणबीर सिह उप प्रधान महासंघ, सुमेर सिंह प्रधान एसकेएस, सुरेश कुमार प्रधान इंटक व रमेश लाबा चेयरमैन इंटक लोहारु व अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि हड़ताल के दौरान उक्त कर्मचारी नेता दूसरे चालक व परिचालक को भी सरकारी ड्यूटी ना करने के बारे में भड़का रहे थे। कुछ चालक परिचालकों ने सरकारी बसे चलाने की कोशिश की परंतु उन्होंने सरकारी बसें जबरदस्ती नहीं चलने दी व सरकारी कार्य में बाधा डाली है जिस कारण लोहारु सब डिपो में चार लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करवाने का सरकार का था दबाव: डीआई
डीआई जयबीर ने बताया कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए थाने में जो शिकायत दी है वह सरकार के दबाव में दी है। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शांतिपूर्वक ढंग से की है उन्होंने ये भी कहा कि आज वह खुद भी हड़ताल में शामिल है शनिवार को लोहारू सब डिपो के 150 कर्मचारी हैं सभी के सभी हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चली रोडवेज बसें, निजी स्कूलों की बसों से हुई यात्रा
हड़ताल के पांचवें दिन लोहारू सब डिपों पर रोडवेज बसें नहीं चली। हालांकि अकाउंट ऑफिसर प्रवीण कुमार का कहना है कि दो बसें रोडवेज की भिवानी के लिए रवाना की गई हैं इसके अलावा करीब 11 निजी स्कूल की बसें भिवानी, दादरी, झोझू, सिवानी के लिए गई हैं। अब तक सब डिपो पर करीब 17 लाख का नुकसान हो चुका है।


अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम
तोशाम। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को राज्य प्राथमिक अध्यापक संघ ने भी पूरा समर्थन दिया है। ब्लॉक प्रधान धर्मबीर टाला ने बताया कि शनिवार को अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर स्कूल में प्रवेश किया और सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करते हुए रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी स्कूलों में अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया।



बिजली कर्मचारी करेंगे टोकन हड़ताल
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन मुख्यालय हिसार (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की राज्य कमेटी ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए हर रोज दो घंटे काम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदर्शन भी किए जाएंगे। यूनियन के सर्कल सचिव राजेश कुमार सांगवान व राज्य उपप्रधान लोकेश ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मुख्य मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed